अंतर्राष्ट्रीय

New Year Special: साल 2022 का डरावना तोहफा, भारत में 2.5 करोड़ बच्चे पैदा होने पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

New Year Special: दुनिया में इस साल 13 करोड़ बच्चों ने जन्म लिया है। जिनमें से करीब 2.50 करोड़ बच्चे भारत में ही पैदा हुए हैं। जबकि पूरी दुनिया में इस साल 6.5 करोड़ लोगों की मौत भी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार ऐसे ही रही तो 14 अप्रैल 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी।

लोगों के साथ ही दुनिया में साल 2022 में 8 करोड़ से ज्यादा कारें बनीं और 27 लाख से ज्यादा किताबें छपीं। संयुक्त राष्ट्र की ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022’ के मुताबिक भारत में अभी 22 करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषित हैं।

New Year Special: दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक नाउरू देश में सबसे ज्यादा 61% यंग पापुलेशन मोटापे से पीड़ित है। इस मामले में भारत की रैंकिंग 187 है। यहां 3.9% यंग पापुलेशन मोटापे की बीमारी से पीड़ित है। वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन के मुताबिक 2030 तक दुनिया में हर 5 में से एक महिला और 7 में से एक पुरुष मोटापे की समस्या से परेशान होगा।

वहीं अनाज बर्बादी की बात करें, तो चीन में सबसे ज्यादा 9 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ है। वहीं भारत अनाज बर्बाद करने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यहां 2022 में 6 करोड़ टन से ज्यादा अनाज बर्बाद हुआ है।

दुनिया में कितने इंटरनेट यूजर्स..?

New Year Special: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स चीन में हैं। यहां 102 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। वहीं, भारत में 65 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। 2022 में इंटरनेट पर भारत में सबसे ज्यादा IPL, CoWIN, फीफा विश्व कप, एशिया कप, ICC T-20 विश्व कप को सर्च किया गया है।

ये भी पढ़ें..

Up Police: आशिक दरोगा जी मना रहे थे प्रेमिका के साथ रंगरलियां, पत्नी ने खूब पीटा

Rishabh Pant: दुर्घटना से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिनसे आप भी अनजान होंगे

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

16 hours ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

21 hours ago

IPL 2024:आज दिल्ली के अरुण जेटली मैं भिड़ेंगी दिल्ली और गुजरात की टीम, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 40 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के…

2 days ago

IPL 2024:लखनऊ ने चेन्नई को घर में जाकर 6 विकेट से दी मात, ऋतुराज के शतक पर स्टोइनिस का शतक पड़ा भरी

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 39 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर…

2 days ago