Up Police: उत्तर प्रदेश से पुलिस पर नियमों का उल्लंघन करने, अपराध करने व आशिकी करने से जुड़ी खबरें हर रोज आ रही हैं। जो कि योगी सरकार के नेतृत्व पर कहीं न कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं। जब प्रदेश की पुलिस खुद ही ऐसे कारनामों को करेगी तो प्रदेश में हो रहे अपराधों पर कैसे अंकुश लगाएगी? मामला यूपी के जिला बस्ती का है।
जहां एक आशिक मिजाज दरोगा अपनी पत्नी व दो बच्चों का खयाल न करते हुए अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था, जो कि रंगे हाथों दरोगा की पत्नी ने ही पकड़ लिया। उसके बाद पत्नी ने दरोगा से मारपीट भी कर डाली। जिसकी चर्चा जिला के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार आशिक मिजाज दरोगा दीपक शर्मा की शादी बस्ती के बरगदवा गांव में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दरोगा की पत्नी का आरोप है, कि उसका पति 6 साल पहले दूसरी महिला के प्रेम जाल में फंस गया। उसे दो साल पहले उसके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई थी।
Up Police: हाल ही में जब उसके पति घर आए तो बेटी को लड्डू खिलाने के बहाने निकले। बकौल पत्नी लेकिन उसे पति शक था इसलिए उसने उसका पीछा किया। उसने रौता चौराहे पर अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद वहां हंगामा मच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना पर पहुंची पुलिस
हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पर पहुंची और उनको चौकी लेकर आ गई। उसके बाद पुलिस चौकी में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चला। चौकी में हंगामा होते देखकर वहां बाहर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पत्नी ने आशिक मिजाज दरोगा को वहां पीट भी डाला।
Up Police: इसके बावजूद प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। प्रेमिका के आगे पत्नी भी बेबस नजर आने लगी। उसके बाद पुलिस आशिक मिजाज दरोगा को गाड़ी से कोतवाली ले गई। वहीं महिला थाने की पुलिस प्रेमिका को महिला थाना ले गई। उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
दरोगा की पत्नी ने क्या बोला?
Up Police: दरोगा की पत्नी का कहना है कि उसके दरोगा पति ने उस महिला को गोरखपुर में कहीं रख रखा है। उसका कहना है वह पहले सुलह करने के लिए तैयार थी। लेकिन उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है। लिहाजा वह भी अब पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना चाहती है।