अंतर्राष्ट्रीय

Pakistan: 9 साल की हिंदू बच्ची से 45 वर्षीय वजीर हुसैन ने जबरन किया निकाह, रोती रही बच्ची

Pakistan: बचपन एक खुबसूरत पल है, जो एक बार बीत जाएं फिर वे कभी नहीं लौट सकता। बचपन में जहां बच्चे शरारतें करते हैं, खेलते – कूदते हैं। बचपन में बच्चे नादान होते हैं, उन्हें सही गलत की पहचान नहीं होती। उनकी पढ़ने – खेलने की उम्र होती हैं। अगर बच्चे से उनका बचपन छीनकर उनकी कम उम्र में शादी कर दी जाएं, तो आपको कैसा लगेंगा ? ऐसी एक खबर पाकिस्तान के पेशावर से सामने आई है, जहां 9 साल की बच्ची की शादी 45 साल के आदमी से हुई है।

पाकिस्तान में धर्मांतरण का यह पहला मामला नहीं है। आये दिन ऐसे मामले पाकिस्तान से आते रहते हैं। अल्पसंख्यक हिंदुओं की बहन-बेटियों पर हो रहे इस तरह के अत्याचारों पर वहां की सरकारें न कोई एक्शन लेती हैं और न ही कोई सुनवाई होती है।

पाकिस्तान में हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक परिवारों की मासूम और कम उम्र की लड़कियों का अपहरण अथवा उनके साथ जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं। दक्षिण के सिंध प्रांत में लड़कियों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी होना आम बात हो गई है। आपको यह भी बता दें कि 9 साल की हिंदू लड़की रेशमा का अपहरण किया गया और उसे सूफी दरगाह में ले जाकर उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कर दिया गया। पाकिस्तान के जैकबाबाद सिंध के एक 45 वर्षीय मुस्लिम आदमी वज़ीर हुसैन के साथ उसका निकाह कर दिया गया।

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची को बोलने से रोका जा रहा है और जबरन उसे निकाह के लिए तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो पाकिस्तान की हिंदू लड़कियों की दुर्दशा को दिखा रहा है।

वहीं एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लाचार लड़की का पिता रो- रोकर अपनी लड़की के साथ हुई ज्यादती की गुहार पुलिस थाना में लगा रहा है। वे वीडियो में कहता हुआ दिख रहा है कि यह देखने से अच्छा है कि मैं थाने के बाहर अपनी जान दे दूं।

पाकिस्तान अपने देश के मामलों को नज़रअंदाज कर के भारत के मामलों में हमेशा हस्तक्षेप करता है, वहीं भारत में अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर उंगली उठाने वाली पाक सरकार अपने ही देश के लोगों के अधिकारों का बुरी तरह से नुकसान कर रही है।

साल 2021 में बीस हजार हिन्दुओँ का धर्म परिवर्तन करवाया गया, तो वहीं 11 मंदिर भी तोड़े गए, 28 हिन्दुओँ की हत्या की गई और 18 ने धार्मिक प्रताड़ना के चलते खुदकुशी कर ली। साल 2017 की जनगणना के मुताबिक पाकिस्तान की आबादी 20.77 करोड़ है, जिसमें 22 लाख के करीब हिन्दू हैं।

Written By: Nyasha Jain

ये भी पढ़ें..

Vrindavan: सूरज ढ़लते ही निधिवन हो जाता है खाली, श्री कृष्ण करते हैं रास लीला

New Parliament Building: नई संसद की पहचान है सेंगोल, विपक्ष कर रहा है इसका विरोध

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

6 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

24 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago