नेपाल में हुए विमान क्रैश हादसे में भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के रहने वाले 4 दोस्तों की मौत हो गई। चारों दोस्त 12 जनवरी को नेपाल घूमने गए थे। परिवार अब टकटकी लगाकर अपने बच्चों के शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन का कहना है, कि भारत सरकार कुछ भी करके हमारे बेटों के शव मंगवा दे। चारों दोस्तों के नाम सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाह और विशाल शर्मा हैं।
सोनू के पिता रविंद्र जायसवाल ने बताते हैं, कि सोनू और अनिल बचपन के दोस्त थे। अनिल के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए सोनू उसको अपने साथ ही रखता था। दोनों हर जगह साथ ही जाते थे। अनिल हम लोगों की बहुत इज्जत करता था। हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता था।
सोनू हमेशा अनिल की मदद करता था। सोनू ने ही अनिल के लिए जन सेवा केंद्र खुलवाया था। तब से अनिल ही सोनू के टिकट और कागजात का काम देखता था। अनिल के पिता राम दरस बकरी पालन का काम करते थे। बाद में पान की गुमटी खोल ली। अनिल की 3 बहनें हैं। अनिल ने पैसे उधार देकर तीनों की शादी की थी।
अनिल के जाने के बाद अब पिता का बोझ बढ़ गया है। सोनू के पिता ने आगे बताया, कि वह हम लोगों से कहकर गया था, घर वापस आने के बाद अप्रैल में परिवार के साथ वैष्णो देवीजी के दर्शन करने चलेंगे। टिकट भी हो गया था। अब हम लोग उन टिकट क्या करें, जब वहां ले जाने वाला ही नहीं रहा।
अभिषेक के पिता चंद्रमा कुशवाहा ने बताया, कि मेरा बेटा सोनू को अनिल की वजह से जानता था। मेरे बेटे का स्वभाव बहुत अच्छा था। हम लोगों के घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन अभिषेक दिन-रात मेहनत करके घर चला रहा था। बहनों की शादी में भी उसने बहुत सहयोग किया।
विशाल के परिवार के लोगों का कहना है, बेटा पहली बार प्लेन में बैठा था और उसके साथ ये हादसा हो गया। वह घर का सबसे छोटा और सबसे लाडला था। जब से नौकरी शुरू की थी तब से घर संभाल रहा था।
इस मामले में तहसीलदार जया सिंह ने बताया, कि यूपी के गाजीपुर के चारों युवकों के शवों की शिनाख्त हो गई है। सभी लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम काठमांडू में किया जाएगा। फिर शव दिल्ली भेजे जाएंगे। वहां से शवों को घर भेजा जाएगा।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…