Bihar: जिला लखीसराय के एक प्राथमिक विद्यालय में निरक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी को हेडमास्टर कुर्ता-पायजामा में बच्चों को पढ़ाते मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए तनख्वाह काटने व नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दे दिये। हेडमास्टर में लताड़ लगाते जिलाधिकारी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियायें दे रहे हैं। अधिकतर लोग डीएम के इस कदम को गलत बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह जिले के एक प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल के हेडमास्टर कुर्ता पायजामा पहने हुए थे, तो डीएम को यह रास नहीं आया। जिलाधिकारी ने हेडमास्टर को तुरंत खरी-खोटी सुना दी। बच्चों एवं अन्य शिक्षकों के सामने हेडमास्टर को लताड़ने के बाद डीएम ने उनकी सैलरी काटने और बर्खास्त करने का आदेश भी दे दिया।
Bihar: वहां मौजूद एक मीडियाकर्मी ने इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर दिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर अधिकतर यूजर डीएम के इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं।
यूजर “Educators of Bihar” ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा है, क्या भारत में शिक्षकों के कुर्ता-पायजामा पहनने पर रोक है? क्या कुर्ता-पायजामा पहनने के जुर्म में शो कॉज और वेतन बंद करना उचित है?
तो वहीं पत्रकार विजय कापड़ी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में कुर्ता पायजामा पहनना कब से बैन हो गया, कुर्सी का इतना रौब गलत है। हेडमास्टर के साथ सरेआम बदतमीजी करने वाले डीएम संजय कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रियंका भारती का कहना है कि शिक्षक अगर न पढ़ाए तो दिक्कत हो सकती है, लेकिन कुर्ता-पायजामा से क्या दिक्कत है। बिहार में अफसरशाही का नंगा नाच हो रहा है।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…