ताजा ख़बरें

IPL 2024: आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन और मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं।

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ नंबरवन पर काबिज है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 6 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है। ऐसे में आज दोनों ही टीम के बीच होने वाला ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

 

पिच रिपोर्ट

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स का ये आखिरी होम मैच होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच से इस सीजन में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है।
पिच एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए मददगार साबित हो सकती है। दूसरी ओर इस पिच पर उन गेंदबाजों को सफलता मिलती है जो गेंदबाजी में मिश्रण करना जानते हैं। सवाई मान सिंह स्टेडियम की बाउंड्री लंबी है। इसका इस्तेमाल स्पिनर्स भी अपना कौशल दिखाने में कर सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच ढीली होती जाती है और बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाती है। बल्लेबाजों को बेहतर स्कोर बनाने के लिए पावरप्ले का सर्वोत्तम इस्तेमाल करने और एक छोर पर टिककर खेलनी की जरूरत है।

 

हेड टू हेड आंकड़े

IPL 2024: राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल में 29 मैच खेले गए हैं। जिसमें से राजस्थान रॉयल्स ने 13 और मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं। जबकि 1 मैच टाई रहा है। राजस्थान का मुंबई के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 212 है। जबकि मुंबई का राजस्थान के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 214 है।

 

वेदर रिपोर्ट

IPL 2024: आज जयपुर शहर का तापमान दिन में 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात में यह 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में 4% और रात में 2% बारिश की संभावना है। हालांकि, इससे मुकाबले पर असर पड़ने की संभावना न के बराबर है। दिन में आर्द्रता 27% और रात में 30% रहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी

इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- नवदीप सैनी

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

IPL 2024:पंजाब और गुजरात के बीच आज होगी कांटे की टक्कर ,जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IPL 2024: लो स्कोरिंग मुकबालें में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से दी मात

 

Poline Barnard

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

1 day ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago