ताजा ख़बरें

Kanhaiya Lal Murder Case Live: सीएम गहलोत कन्हैया लाल के परिजनों से की मुलाकात,सौपा 51 लाख रु. का चेक साथ ही शांति बनाए रखने की अपील

Kanhaiya Lal Murder Case Live: राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको सांत्वना दी। सीएम गहलोत ने परिजनों से मुलाकात करते हुए  51 लाख रूपय का चेक भी दिया। गत 28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी।

Kanhaiya Lal Murder Case Live: वहीं सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के बारे मे कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया। रात भर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था। 

Kanhaiya Lal Murder Case Live: उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब है कि यह घटना आंतकवाद से संबंधित थी। यह कोई दो धर्मों के बीच का झगड़ा नही था। UAPA की धाराओं में केस दर्ज़ कर लिया गया है, जिसके बाद NIA ने यह केस ले लिया है। NIA त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिमों को जल्द सजा दिलवाए।

सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि वो धरना-प्रदर्शन ना करें, शांति बनाए रखें। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कैसे इनको सजा मिले।

Kanhaiya Lal Murder Case Live: आपको बता दें कि उदयपुर में आज गुरूवार 30 जून को बंद का ऐलान हिंदू संगठनों के द्वारा बुलाया गया है। धारा 144 पहले से ही उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर प्रशासन ने लगाई हुई है। हिंदू संगठनों ने कन्हैया लाल के मर्डर के विरोध में मौन जुलूस निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार 28 जून को दर्जी कन्हैया की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। रियास और गौस ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से दर्जी का गला काट दियाजिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने नुपूर शर्मा के बायन का समर्थन किया था।

दोनो आरोपियों को भिलवाड़ा के 38 साल के रियाज़ अत्तारी और 39 साल के गौस मोहम्मद हैं। राजस्थान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया था। इन्होंने हत्या करने के बाद एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि पैग़ंबर के अपमान करने वालों को यही सज़ा मिलेगी।

ये भी पढ़े…

Kanhaiya Lal murder case Update: कन्हैयालाल मर्डर केस में भी मिला हिंदुओं को डच सांसद का साथ, वहीं कतर और पाकिस्तान का दौहरा चरित्र आया सामने
Kanhaiya Lal Murder Case: जामा मस्जिद के शाही इमाम ने उदयपुर घटना की निंदा, कहा-“उदयपुर में क्रूर हत्या ने मानवता को झकझोर दिया है”…
Maharashtra Politics: आज शाम 7.30 बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, शिंदे ने पीएम मोदी समेत फडनवीस का जताया आभार
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

12 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

17 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

18 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago