ताजा ख़बरें

Loksabha Election 2024: राजस्थान के जालोर में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, अशोक गहलोत के बेटे के लिए मांगे वोट

Loksabha Election 2024: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आई हुई है। पहले दिन उन्होंने जालोर लोकसभा क्षेत्र के भीनमान में चुनावी सभा को संबोधित किया है।और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लिए वोट मांगा है। आपको बता दें कि कल यानी सोमवार को प्रियंका गांधी दौसा लोकसभा के बांदीकुई और अलवर में रोड शो करेंगी।

क्या बोले प्रियंका गांधी वाड्रा?

राजस्थान के जालोर में एक सार्वजनिक सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि, “आप अशोक गहलोत की सरकार से खुश भी थे और शिकवा गिला भी था इसलिए आपने सरकार बदली। लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो अशोक गहलोत ने आपके लिए शुरू की थीं? उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती है। आपने सुना होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में क्या-क्या कहते हैं, कभी वह अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी मांस-मछली की बात करते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी गहरे समुद्र में चले जाते हैं। क्या आप लोगों का इन बातों से कोई लेना-देना है? मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वह यह समझने में सक्षम नहीं हैं और मुझे सचमुच लगता है कि पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।”

प्रियंका गांधी: मोदी की नियत…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी रैली में कहा है कि “खाद हो या कुछ भी हो, सब पर मोदी सरकार जीएसटी लगा रही है। किसानों ने आंदोलन किया महीनों सर्दियों में बैठे रहे, पीएम मोदी का घर कुछ दूर पर था, लेकिन ये नहीं सोचा कि लाखों किसान महीनों से बैठे हैं। उनकी सुन लें या फिर उनसे मिल लूं। लेकिन यूपी का चुनाव जैसे ही नजदीक आया मोदी ने काले कानून रद्द कर दिये आप नीति समझिए और नीयत समझिए इनकी नीयत ठीक नहीं है।”

पत्नी, बेटी और पूरा परिवार चुनाव में…

वैभव गहलोत के साथ चुनाव में उनकी पत्नी हिमांशी गहलोत और उनकी बेटी काश्विनी अधिकतर प्रचार कार्यक्रमों में उनके साथ नज़र आ रही हैं। दोनों मां-बेटी सुबह से लेकर देर रात तक चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। हिमांशी घूम-घूमकर लोगों से मिल रही है और कांग्रेस प्रत्याशी वैभव के लिए वोट मांग रही है। हिमांशी हाथ जोड़कर सभी मतदाताओं से अपने पति वैभव गहलोत के लिए वोट देने की अपील कर रही है।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: CM Yogi आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, “कांग्रेस कहती थी, राम तो…”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

20 hours ago

IPL 2024:गिल और साई की आंधी में उड़ गई चेन्नई 35 रनों से मिली हार, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

20 hours ago

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

3 days ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

3 days ago