Loksabha Election 2024: CM Yogi आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, “कांग्रेस कहती थी, राम तो…”

Loksabha Election 2024

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।जनसभा में पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका पहाड़ी टोपी पहना कर स्वागत किया। योगी ने कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर मुख्यमंत्री धामी ने इतिहास पेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश ने गौरव की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ ही किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं और साथ ही कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

CM Yogi: कांग्रेस चेहरा देखकर योजनाओं का देती थी लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थी। लेकिन भाजपा की योजनाओं का लाभ सबको मिलता है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस संकल्प पत्र के युवा, महिला, किसान आधार हैं। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र नेशन फर्स्ट बनाम फैमिली फर्स्ट है।श्रीनगर में उन्होंने आगे कहा कि पहले कोई केदारनाथ और बद्रीनाथ का जिक्र नहीं करता था लेकिन आज करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिरों के पैसा धर्मातंरण में लगाया। मंदिरों के पैसा मदरसों में लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई बेटी और व्यापारी को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने पौड़ी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से पांचों सीट पर भाजपा को जीताएं।

CM Yogi: माफियाओं को नहीं छोड़ूंगा

जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायत होता है। यह एक-दूसरे से पूरी तरह रचे-बसे हैं।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: UP के सहारनपुर में पहली चुनावी रैली में गरजी Mayawati, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बोला हमला
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।