ताजा ख़बरें

Loksabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने किया घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार आयी तो बदलेंगे PMLA कानून- मल्लिकार्जुन खरगे

Loksabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यालय पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 48 पेज का घोषणापत्र जारी किया। अध्यक्ष ने घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रू दिए करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रू देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में युवा, महिला और किसान, मजदूर और किसान पर फोकस किया है। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग वादे किए गए है। पार्टी ने कहा कि उसका घोषणा पत्र वर्क, वेल्थ और वेलफेयर पर आधारित है। यहां वर्क के मायने रोजगार, वेल्थ के मायने आमदनी और वेलफेयर के मायने सरकारी स्कीम्स के फायदे दिलाना है।

गरीब परिवार की महिलाओं को 1 लाख रू सालाना

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। अध्यक्ष ने कहा कि “अगर केंद्र में हमारी सरकार आती है तो खाली पड़े 30 लाख पदों की भर्ती की जाएगी। गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रु दिए जाएंगे। जाति गणना होगी, MSP पर भी कानून बनेगा। घोषणा पत्र में मजदूरों का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों को 400 रु, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और PMLA कानून में बदलाव का ऐलान किया गया है। साथ ही सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की भी बात कही गई है।”

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: 25 गारंटियां निकलती हैं और हर 25 गारंटियों में किसी न किसी…

कांग्रेस के घोषणापत्र पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज़’ के रूप में याद किया जाएगा… राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच स्तंभों पर केंद्रित थी, यात्रा के दौरान: युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटियां निकलती हैं और हर 25 गारंटियों में किसी न किसी को लाभ मिलेगा…” घोषणापत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…

GT vs PBKS: रोमांचक मुकबालें में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से दी मात, शशांक सिंह ने बदला गेम

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

1 day ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago