ताजा ख़बरें

Loksabha Election 2024: पूर्णिया की सीट पर मचे घमासान के बीच बोले गिरिराज सिंह,सब पीएम मोदी के साथ

Loksabha Election 2024: पूर्णिया सीट पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पूर्णिया में एनडीए की जीत होना तय है। सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पप्पू यादव जब नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गए थे तब उनके साथ कोई भी कांग्रेस नेता मौजूद नहीं था। क्योंकि इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में गई थी। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग कांग्रेस को समर्थन नहीं दे रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस की गिरती हुई साख की क्या स्थिति है? हम चुनाव को गंभीरता से लेते हैं चाहे उम्मीदवार कोई भी हो।

गिरिराज के लिए कड़ी चुनौती

इस चुनाव में परिस्थितियां बदल गई हैं। इस बार गिरिराज सिंह के लिए कड़ी चुनौती मानी जा रही है, क्योंकि महागठबंधन के नेतृत्व में वाम दल के साथ कांग्रेस और राजद भी हैं। वामपंथी आंदोलन का केंद्र रहे बेगूसराय के इतिहास को देखें तो लोकसभा चुनावों में यहां सबसे अधिक कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करते रहे हैं। लेकिन, वामपंथी दलों से कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिलती रही है। भाजपा के नेता इस चुनाव में हैट्रिक बनाने को लेकर आशान्वित हैं।

भाजपा नेताओं का मानना है कि “प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में विकास की गति ने जोर पकड़ी है। उन्होंने कहा कि देश की साख आज दुनिया में बढ़ी है। आज देश को नरेंद्र मोदी जैसा ही नेता चाहिए।” भाकपा नेताओं का कहना है कि बेगूसराय वामपंथी दलों की सबसे मजबूत सीटों में से एक है। बताया गया कि 18 अप्रैल को अवधेश राय नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर राजद के नेता तेजस्वी यादव और पार्टी के महासचिव डी. राजा भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि अन्य प्रदेशों के नेता भी यहां चुनाव प्रचार करने आएंगे। बेगूसराय में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है।”

बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए कुल 86 उम्मीदवारों भरा नामांकन

गौरतलब है कि बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए कुल 86 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। निर्वाचन कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार, सबसे अधिक 21 उम्मीदवारों ने भागलपुर के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है, उसके बाद कटिहार में 20, बांका में 19, किशनगंज में 15 और पूर्णिया में 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में हई थी भाजपा की जीत

पिछले चुनाव में महागठबंधन में समझौता नहीं होने के कारण राजद ने भी यहां अपना प्रत्याशी उतार दिया था। उस चुनाव में भाकपा ने भाजपा को हराने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन, अंत में सफलता नहीं मिली।वर्ष 2014 में भोला सिंह ने पहली बार यहां भाजपा का झंडा फहराया था। इसके बाद 2019 में भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया। इस चुनाव में गिरिराज सिंह को 6 लाख 92 हजार 193 वोट मिले थे, जबकि भाकपा के कन्हैया कुमार 2 लाख 6 हजार 976 वोट प्राप्त हुए थे। राजद के तनवीर हसन 1 लाख 98 हजार 233 वोट प्राप्त करके तीसरे नंबर पर रहे थे।

Written By- Sawti Singh.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने किया घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार आयी तो बदलेंगे PMLA कानून- मल्लिकार्जुन खरगे
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

19 hours ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

19 hours ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

4 days ago