Mcd on Buldozer: दिल्ली की सड़को पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है। कुछ दिन पहले जहांगीरपुरी से शुरू हुआ बुलडोजर गत मंगलवार को शाहीनबाग, मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॅालोनी से होते हुए। बुधवार (11 मई) को बुलडोजर नजफगढ़, मधुविहार पहुंच गया है। निगम का बुलडोजर अतिक्रमण अभियान के तहत नजफगढ़, मधुविहार के अलावा और भी कई इलाकों में चलने वाला है।
बता दें कि निगम 4 मई से 13 मई के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत अब तक दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा निगम को शाहीन बाग में विरोध का सामना करना पड़ा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उत्तरी नगर निगम ने गत मंगलवार को मंगोलपुरी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध तरीके से बनाई गई करीब 50 दुकानों और चबूतरों को गिरा दिया गया। यहां निगम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी मंगलवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत कुंज और रघुवीर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर ने कई अवैध निर्माण गिराए और गलती से एक हरा पेड़ भी उखाड़ दिया।
स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह ने हरा पेड़ उखाड़ने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नंद नगरी इलाके में सड़कों पर फैले अवैध निर्माण को हटाया।
मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम को विरोध का भी सामना करना पड़ा था। वहां लोगों ने कहा कि वो गरीब लोग हैं, फल सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। जब उनकी दुकानों को तोड़ना था, तो पहले जब वह यहां दुकानें बना रहे थे, तब उन्हें क्यों नहीं रोका गया। ज्यादातर यहां पर सब्जी बेचने के लिए बनाई गईं कच्ची-पक्की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें कई दुकानों को कंकरीट से बनाया गया था।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…