ताजा ख़बरें

PM Modi: मोदी के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन, कहा- ‘मोदी है सच्चे देशभक्त’..

PM Modi: साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत देश की सत्ता संभाली थी, हालांकि भारत को इससे पहले भी कई प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने देश के लिए कई अहम कदम उठाए लेकिन पीएम मोदी अपने अनूठे फैसलों के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पीएम पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी ने अब तक कई ऐसे अहम फैसले लिए है जिनकी वजह से देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग उनके दीवाने हैं… भारत को आत्मनिर्भर और दुनिया के बाकी देशों से आगे ले जाने के लिए भी पीएम मोदी हमेशा आगे रहते हैं। इसी वजह से आज पीएम मोदी की गिनती दुनियाभर के ताकतवर नेताओं में होती है।

PM Modi: अमेरिका तो पहले ही पीएम मोदी को अपना दोस्त बता चुका है और अब दुनिया के ताकतवर मुल्क में शामिल रूस भी पीएम मोदी का लोहा मानने लगा है। खबर ये भी है की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की शान में जमकर तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मोदी भारत के लिए रहे सम्मान का कारण बन रहे हैं। यही नहीं पुतिन ने मोदी को सच्चा देशभक्त बताया।

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने मास्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में  ये सारी बातें कहीं। व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को ऐसे नेताओं में से एक बताया जो कि स्वतंत्र विदेश नीति को लागू करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने कहा की वो जानते हैं कि उन्हें अपने देश और अपनी आवाम की कैसे रक्षा करनी है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार विदेश नीति की बदौलत दोनों देशों के संबंधो में और मजबूती आई है। रूस-युक्रेन युद्ध और वैश्विक दबाव के बीच भी दोनों देशों के संबंध मजबूत बने रहें। इसलिए पुतिन को समझ आ गया की मुसीबत में अगर कोई साथ देगा तो वो भारत ही होगा….

सब जानते है की प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी दोस्ती है। यूक्रेन पर जब संकट आया था तब पीएम मोदी ही थे जिन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की थी और इससे पहले 7 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई थी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी और तब पुतिन ने भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षित देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत छात्रों को निकालने के लिए सुमी से पोल्टावा जाने के दो रास्तों पर मानवीय कॉरिडोर तैयार किया गया।

PM Modi: भारत आज विकास की उस पेड़ी पर खड़ा है जंहा वो आसमान की बुलंदिया छू रहा है, मजबूत भारत की मज़बूत होती अर्थव्यवस्था देख विश्वभर के देश भारत से अच्छे संबंध बनाने के इच्छुक हैं। एक समय था जब खाद्य पदार्थ देने के नाम पर भारत का मज़ाक उड़ाने वाला अमेरिका भी आज उससे अच्छे सम्बन्ध बनाने में लगा हुआ है… यह भारत के सशक्त नेतृत्व का ही कमाल है कि कल तक पश्चिमी देशों के धमकाने पर चुप हो जाने वाला भारत आज उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देता है।

भारत और रूस के बीच संबंधों को लेकर पुतिन ने बताया की दोनों के बीच खास रिश्ते है। दोनों देशो के बीच किसी भी तरह के विवाद को भी उन्होंने नाकारा दिया। भारत को दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले आगे लाने के लिए पीएम मोदी ने काफी काम किया है। खैर रूसी राष्ट्रपति ने तो पीएम मोदी की तारीफ कर तो अपना पक्ष लोगों के सामने रख दिया है लेकिन पुतिन का बयान सुन विपक्षी दलों को झटका जरूर लगा…

इसमें कोई शक नहीं है की आज पीएम मोदी देश के सबसे चर्चित नेता है, उनके समय पर लिए गए ऐसे निर्णय ही उन्हें सबसे अलग बनता है, इसलिए पूरी दुनिया में पीएम मोदी के चाहने वालो की कमी नहीं है। क्या रूस क्या अमेरिका आज हर देश पीएम मोदी से हाथ मिलाना चाहता है…

पीएम मोदी ने पिछले 8 सालों में देश की जिस तरह से मजबूत आधारशिला रखी है उसकी देश ही नहीं दुनिया की संस्थाएं, बुद्धिजीवी और नेता भी तारीफ करते हैं और हाल ही के समय में देश एवं दुनिया के समक्ष कोविड संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित अनेक बाधाएं और चुनौतियां आईं लेकिन पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने मजबूती से उनका सामना किया……

PM Modi:  ये भी एक मुख्य वजह है कि पीएम मोदी का कद विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है और इस बात की तस्दीक विश्व नेताओं कि रैंकिंग बताने वाली संस्था ने भी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल पॉपुलरिटी एक बार फिर सामने आई थी। पीएम मोदी को एक सर्वे के दौरान ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स लिस्ट में पहले नंबर पर चुना गया था। प्रधानमंत्री को इस लिस्ट में 71% अप्रूवल रेटिंग मिली, जबकि उनके साथ के अन्य ग्लोबल लीडर्स रेटिंग के लिहाज से कहीं पीछे रहे हैं। यह रेटिंग मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिक्ल इंटेलिजेंस ने जारी की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहने के दौरान अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे पॉवरफुल और डेवलप्ड देशों के राष्ट्र प्रमुखों को भी कहीं पीछे छोड़ दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 43% रेटिंग मिली और वह नंबर-6 पर रहे थे। कनाडाई राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो को भी 43% रेटिंग अंक ही मिले , लेकिन उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को 41% अप्रूवल रेटिंग मिली थी।

दूसरे नें पर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादर रहे हैं, जिन्हें 66% अप्रूवल रेटिंग्स मिली थी। उनके बाद तीसरा नंबर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी का रहा, जिन्हें 60% रेटिंग्स मिली थी।

ये भी पढ़ें…

chath pooja: छठ पूजा से पहले यमुना नदी फिर से हुई जहरीली, नहाने लायक नहीं है घाट, हर जगह दिख रहे है सफेद झाग
Delhi News: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा नोटों पर हो श्री गणेश व लक्ष्मी जी की तस्वीर
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

20 hours ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

20 hours ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

20 hours ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

2 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

2 days ago