ताजा ख़बरें

Punjab: सीएम भगवंत मान नवजात बच्ची को लेकर आए घर, बेटी के नाम का हुआ खुलासा

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर 26 मार्च को बेटी का जन्म हुआ। इसकी जानकारी मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करके दी थी। भगवंत मान ने कहा कि “भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्‍ची दोनों स्वस्थ हैं। बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 29 मार्च को अपनी नवजात बच्ची को लेकर पहली बार अपने आवास पर पहुंचे। भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद थीं। भगवंत मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत रखा है। नियामत का अर्थ धन-संपदा और ईश्‍वर की ओर से दिया गया वैभव होता है। भगवंत मान ने कहा, ‘बेटा-बेटी एक समान है।

हमें बस भगवान से स्वस्थ बच्चे की कामना करनी चाहिए, फिर चाहे बेटा हो या बेटी दोनों की समान रूप से परवरिश करनी चाहिए। मैं अपनी बेटी को देखने भी काफी देर बाद गया था, क्योंकि मेरे जाने से सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते अस्पताल में मरीजों को दिक्कत हो सकती थी, इसलिए मैं रात के वक्त अस्पताल गया था।

तीसरी बार बने पिता

मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनकर काफी खुश हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने घर में किलकारी गूंजने की खुशखबरी सुनायी थी। उन्होंने बताया था कि पत्नी गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं। मान के कैबिनेट सहयोगियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और अनमोल गगन मान ने भी बधाई दी थी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और बीजेपी की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी मान परिवार को बधाई दी। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू अदालत से बाहर निकलते समय कहा था, “मान साहब के बेटी हुई है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” अस्पताल से जच्चा-बच्चा के साथ घर पहुंचे सीएम मान

गुरप्रीत कौर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में सिख रीति रिवाज से शादी की थी। मान साल 2015 में पहली पत्नी से अलग हो गये थे। 7 साल बाद उन्होंने उम्र में 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर को जीवन साथी बनाया। गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। इंदरजीत कौर से भगवंत मान के दो बच्चे भी हैं। बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान हैं।

भगवंत मान ने खुद दी थी जानकारी

सीएम भगवंत मान ने नन्‍ही परी के आगमन की खबर खुद दी थी। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया था। अभी तक X पर उनके द्वारा किए गए पोस्‍ट को एक मिलियन से ज्‍यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही डेढ़ हजार से ज्‍यादा लोग उनके पोस्‍ट री-पोस्‍ट कर चुके हैं।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Mafia Mukhtar Ansari का रूतबा ऐसा था कि थर-थर कांपते थे लोग, यूपी में बोलती थी तूती
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

12 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

18 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

18 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago