Punjab: सीएम भगवंत मान नवजात बच्ची को लेकर आए घर, बेटी के नाम का हुआ खुलासा

Punjab

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर 26 मार्च को बेटी का जन्म हुआ। इसकी जानकारी मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करके दी थी। भगवंत मान ने कहा कि “भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्‍ची दोनों स्वस्थ हैं। बुधवार की रात को सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार 29 मार्च को अपनी नवजात बच्ची को लेकर पहली बार अपने आवास पर पहुंचे। भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद थीं। भगवंत मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत रखा है। नियामत का अर्थ धन-संपदा और ईश्‍वर की ओर से दिया गया वैभव होता है। भगवंत मान ने कहा, ‘बेटा-बेटी एक समान है।

हमें बस भगवान से स्वस्थ बच्चे की कामना करनी चाहिए, फिर चाहे बेटा हो या बेटी दोनों की समान रूप से परवरिश करनी चाहिए। मैं अपनी बेटी को देखने भी काफी देर बाद गया था, क्योंकि मेरे जाने से सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते अस्पताल में मरीजों को दिक्कत हो सकती थी, इसलिए मैं रात के वक्त अस्पताल गया था।

तीसरी बार बने पिता

मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनकर काफी खुश हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने घर में किलकारी गूंजने की खुशखबरी सुनायी थी। उन्होंने बताया था कि पत्नी गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं। मान के कैबिनेट सहयोगियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और अनमोल गगन मान ने भी बधाई दी थी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और बीजेपी की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने भी मान परिवार को बधाई दी। केजरीवाल ने राउज एवेन्यू अदालत से बाहर निकलते समय कहा था, “मान साहब के बेटी हुई है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” अस्पताल से जच्चा-बच्चा के साथ घर पहुंचे सीएम मान

गुरप्रीत कौर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में सिख रीति रिवाज से शादी की थी। मान साल 2015 में पहली पत्नी से अलग हो गये थे। 7 साल बाद उन्होंने उम्र में 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर को जीवन साथी बनाया। गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। साल 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। इंदरजीत कौर से भगवंत मान के दो बच्चे भी हैं। बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान हैं।

भगवंत मान ने खुद दी थी जानकारी

सीएम भगवंत मान ने नन्‍ही परी के आगमन की खबर खुद दी थी। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया था। अभी तक X पर उनके द्वारा किए गए पोस्‍ट को एक मिलियन से ज्‍यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही डेढ़ हजार से ज्‍यादा लोग उनके पोस्‍ट री-पोस्‍ट कर चुके हैं।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Mafia Mukhtar Ansari का रूतबा ऐसा था कि थर-थर कांपते थे लोग, यूपी में बोलती थी तूती
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।