ताजा ख़बरें

Ramcharitra Manas Vivad: मौर्य समेत 10 पर प्रतिया जलाने पर केस दर्ज, 5 को किया गिरफ्तार

Ramcharitra Manas Vivad: रामचरितमानस पर बिहार से चला विवाद यूपी में जाकर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा रहा है। पहले बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करके माहौल को गरमा दिया था। फिर रही सहीं कसर सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूरी कर दी थी। खबर ये आ रही है कि अब सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके 10 साथियों पर रामचरितमानस की प्रतिया जलाने पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं।

Ramcharitra Manas Vivad:भाजपा नेता की तहरीर पर हुआ केस दर्ज

आपको बता दें कि रविवार को लखनऊ में प्रतियां जलाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता सतनाम सिंह लवी ने पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद, माहौल बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया।

गौरतलब है कि रविवार सुबह अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने वृंदावन में प्रदर्शन करके रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थी। नारेबाजी कर इस पर बैन लगाने की मांग की थी और साथ ही कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस में संशोधन करने की मांग की। हालांकि, इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य इस दौरान मौजूद नहीं थे।

Ramcharitra Manas Vivad: मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की थी कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जातिवर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है। विवादित बयान देने के बाद से ही भाजपा के साथ ही कुछ सपा के नेता भी मोर्य पर हमलावर थे। अब बसपा अध्यक्ष मायवती ने भी सपा के एमएलसी मोर्य पर जोरदार हमला बोला है।

बसपा अध्यक्ष: सपा का राजनीतिक रंगरूप दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण

मायावती ने कहा कि “संकीर्ण राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु नएनए विवाद खड़ा करके जातीय व धार्मिक द्वेष, उन्मादउत्तेजना व नफरत फैलाना, बायकाट कल्चर, धर्मान्तरण को लेकर उग्रता आदि भाजपा की राजनीतिक पहचान सर्वविदित है किन्तु रामचरितमानस की आड़ में सपा का वही राजनीतिक रंगरूप दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: मोर्य जैसे लोग समाज को बांट कर सुर्खियों में आना हैं मकसद

वहीं लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस विवाद पर तंज कस कसते हुए कहा कि “स्वामी प्रसाद मौर्य के पास अब कहने को कुछ बचा नहीं है। सब निराश लोग हैं, चुके हुए हैं। जनता ने बुरी तरह इन्हें नकार दिया है, ये बस समाज को बांट कर सुर्खियों में आना चाहते हैं।”

मायावती: बीजेपी और सपा पर लगाया मिली भगत का आरोप

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि “रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद व फिर उसे लेकर बीजेपी की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पी से स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है ताकि आगामी चुनावों को जनता के ज्वलन्त मुद्दों के बजाए हिन्दूमुस्लिम उन्माद पर पोलाराइज किया जा सके।

उन्होंने बीजेपी और सपा पर एकसाथ निशाना साधते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में विधानसभा के हुए पिछले आमचुनाव को भी सपाभाजपा ने षडयंत्र के तहत मिलीभगत करके धार्मिक उन्माद के जरिए घोर साम्प्रदायिक बनाकर एकदूसरे के पूरक के रूप में काम किया, जिससे ही भाजपा दोबारा से यहाँ सत्ता में आ गई। ऐसी घृणित राजनीति का शिकार होने से बचना जरूरी।” 

ये भी पढ़ें…

Bageshwar Dham Sarkar Controversy: स्वामी प्रसाद मोर्य के बिगड़े बोल, कहा-“धीरेंद्र शास्त्री की सही जगह जेल”
Meerut News: राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए अदनान ने किया ऐसा काम, लोगों ने की देशद्रोह की मांग

 

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

6 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

7 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago