सीतापुर: उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर से एक फुहड़ भरी खबर सामने आई है, जिसमें मुस्लिम महिला ग्राम प्रधान ने हिंदुओं के देवी-देवताओं की तस्वीरों वाली टाइल्स शौचालयों में लगवाकर भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम किया है। जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर शौचालयों में लगी देवी-देवताओं की तस्वीरें वायरल की थी। जिसे संज्ञान में लेकर प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा दर्ज करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे जाँच जारी है।
सीतापुर के गांव बर्रा बेरौरा में 3 साल पहले मुस्लिम महिला प्रधान ने शौचालय तैयार कराए थे। इस गांव में करीब 700 परिवार रहते हैं। 50% आबादी मुस्लिम है। ज्यादातर शौचालय भी मुस्लिम आबादी में इस्तेमाल होते रहे। इसलिए कोई आपत्ति नहीं आई।
लेकिन जब मामले की जानकारी हिंदू संगठनों तक पहुंचने के बाद शौचालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं। अब ये मामला मुख्यमंत्री और डीजीपी ऑफिस तक पहुंचा है। सीतापुर डीएम ने जांच शुरू कराई है। वहीं, पुलिस ने महिला प्रधान समेत 3 को गिरफ्तार किया है।
सीतापुर की महमूदाबार तहसील के बर्रा बेरौरा गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2018-19 में ये शौचालय बनाए गए थे। उस वक्त महिला प्रधान रेशमा थीं। वो मुस्लिम हैं। आरोप है कि ये शौचालय उनकी देखरेख में तैयार कराए गए। 2 दिन पहले गांव की हिंदू आबादी की जानकारी में ये शौचालय आए। टाइल्स देखे जाने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई।
मामला अधिकारियों तक पहुंचाया गया, गांव में भी हंगामा भी हुआ। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी सीएम और डीजीपी ऑफिस तक ट्वीट किया। उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। बहरहाल, अब ऐसे शौचालयों को बंद करवा दिया गया है।
सीतापुर: आपको बता दें कि सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है, कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। किसके समय में ये शौचालय बनाए गए हैं। ठेकेदार कौन था। ये सभी बात जांच के बाद सामने आएंगी।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…