Supreme Court: आज के दौर में अधिकतर युवा लिव इन रिलेशनशिप में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दरअसल कई बार महिला व पुरूष बिना शादी के लंबे समय तक एक साथ रहते हैं। फिर किन्हीं कारणों की वजह से संबंधों में खटास आने लगती है और फिर अक्सर ऐसा होता है, कि महिला बलात्कार का मुकदमा कर देती है। लेकिन अब अदालत का कहना है, कि ऐसे में पुरूष पर बलात्कार का मुकदमा नहीं बनता।
सुप्रीम कोर्ट ने फिर कहा है, कि लंबे समय से लिव इन में रह रहे महिला-पुरूष में कभी-कभी रिश्ते खराब हो जाते हैं। ऐसे में बलात्कार का आरोप लगाना ठीक नहीं। जब खटास आती है, तो महिला पुरुष पर बलात्कार का आरोप लगा देती है। कई बार ये भी आरोप लगाया जाता है, कि शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए गए। लेकिन अदालत का कहना है, कि ऐसे में पुरुष के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा नहीं बनता।
मामला राजस्थान का है, जहां एक महिला और एक पुरुष चार वर्षों से लिव इन में रह रहे थे। उनकी शादी नहीं हुई है। इस रिश्ते से उनके एक बेटी भी है, लेकिन फिर महिला और पुरुष के बीच रिश्ते खराब हो जाते हैं। महिला फिर पुरुष पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर देती है। राजस्थान हाई कोर्ट ने पुरुष को जमानत देने से इंकार कर दिया।
Supreme Court: इसी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हाई कोर्ट का फैसला रद्द कर दिया और पुरुष को जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है, कि अगर दो लोग साथ रह रहे हैं और फिर रिश्ते खराब हो जाते हैं, तो इसमें बलात्कार का मुकदमा नहीं बनता।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…