UP News: गत शुक्रवार (17 मार्च) को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंच कर निर्माण का अवलोकन करते हुए भावुक हो गये। उनकी भावुकता का अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि जब डिप्टी सीएम ने श्रीराम लिखी शिला को देखा तो उन्होंने अपने सिर पर रख लिया। इस दौरान उनकी ऑखें नम हो गई और उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष भी किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि “आज स्वप्न साकार रूप ले रहा है। प्रतिक्षा उड़ान भर रही है। जिस प्रकार लंका पर विजय के लिए राम नाम लिखे सेतु पर पाषाण तैरे ठीक आज उसी प्रकार प्रभु के मंदिर में यह पाषाण आकृति ले रहे हैं।”
UP News: इस दौरान ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय जी ने मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलुओं की जानकारी इंजीनियरों की उपस्थिति में दी। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण का कार्य 7o % पूरा हो चुका है।
उपमुख्यमंत्री ने रामलला और हनुमानजी के भी दर्शन किए। इसके पश्चात कारसेवक में पुरम् में पहुंचकर वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद नेता राजेंद्र सिंह पंकज, शिवदास विधायक रामचंद्र यादव वेद गुप्ता वैश्य विनोद जयसवाल और हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास आदि उपस्थित रहे।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है।
भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है। वहीं राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। इनके अलावा तस्वीरों में सिंहद्वार, गर्भगृह की दीवारें और पिलर निर्माण भी नजर आ रही है।
Written By– Swati Singh
ये भी पढ़ें…
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…