ताजा ख़बरें

Vijay Diwas: भारत आज मन रहा है विजय दिवस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Vijay Diwas: कोलकाता (पश्चिम बंगाल): वर्ष 1971 को आज के दिन 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर पाकिस्तान को तोड़ते हुए बांग्लादेश बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

Vijay Diwas: टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव गौतम ने विजय दिवस के अवसर पर जम्मू में बलिदान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारत पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक विजय के 52 साल पूरा होने पर भारतीय सेनाओं की पूर्वी कमान ने सैन्य टैटू प्रस्तुत किया।

क्यों मनाते हैं विजय दिवस?

Vijay Diwas: 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान घुटने पर आ गया था। पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने अपने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

16 दिसंबर को ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था

Vijay Diwas:  दरअसल, 16 दिसंबर की शाम को ही जनरल नियाजी ने भारतीय पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे। इस जंग में भारतीय आर्मी को भी भारी नुकसान हुआ था। हमारे भी कई अधिकारियों के साथ सैनिक ने भी शहादत दी थी। पूरा देश आज के दिन ही अपने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करता हैं।

Vijay Diwas: आत्मसमर्पण के समय भारत के मात्र तीन हजार सैनिक बचे थे। लेकिन, हमारे जवानों का जोश इतना हाई था कि  भारत का एक जवान पाकिस्तान के 10 सैनिकों पर भारी पड़ रहा था। पाकिस्तानी फौजी इतने ज्यादा खौफजदा थे कि पाकिस्तानी सेना के कमांडर के पास 26 हजार से ज्यादा सैनिक होने के बावजूद भी नियाजी के कमरे में जरनल अरोड़ा के समक्ष पाकिस्तानी कमांडर ने आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

रो पड़े थे नियाजी

Vijay Diwas: आत्मसमर्पण के दौरान नियाजी इतने दुखी थे कि उनके ऑखों में आंसू आ गए थे और उनकी इतनी हिम्मत नहीं हो रही थी कि वो जनरल अरोड़ा से ऑखें भी मिला सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग नियाजी को जिंदा न छोड़ने की अपील कर रहे थे। लेकिन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने नियाजी के साथ वैसा बर्ताव किया जैसा किसी भी युद्ध बंदी से होना चाहिए था। उनको सुरक्षित पाकिस्तान वापस भेज दिया। भारत की जीत की खबर जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पता चली ओर उन्होंने लोकसभा में युद्ध में भारत की जीत की घोषणा की तब पूरे सदने के साथ ही देश के लोग जश्न में डूब गए थे। 

ये भी पढ़ें…

IPL: मुंबई इंडियंस की कमान अब रोहित नहीं हार्दिक पांड्या के हाथों में, रोहित शर्मा का सुनहरा सफर खत्म
Shri Krishna Janam Bhoomi Vivad: शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

23 mins ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

27 mins ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago