IPL: मुंबई इंडियंस की कमान अब रोहित नहीं हार्दिक पांड्या के हाथों में, रोहित शर्मा का सुनहरा सफर खत्म

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी। मुंबई इंडियंस टीम की कमान अब हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी। जयवर्धने ने कप्तान रोहित शर्मा का आभार जताया।

IPL:फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि “हम रोहित शर्मा के बतौर कप्तान शानदार करियर के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं। पिछले कई सीजन में इस महान कप्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है।और टीम को चैंपियन बनाकर उसे टूर्नामेंट की सफल टीम बनाने में अपना अहम योगदान दिया है।”

IPL: रोहित शर्मा ने 10 साल तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और पांच बार टीम को खिताब दिलाने में सफल रहे हैं।
आपको बता दें कि “अभी कुछ दिन पहले ही हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटन्स का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आने का फैसला किया था और तभी से ये उम्मीद लगाई जा रही थी। मुंबई इंडियंस की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है।”

IPL: टीम की ओर से बयान दिया गया है कि “ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 में टीम का कप्तान बनाया गया है और एक ट्रांजिशन फेज़ स्टार्ट किया गया है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।”

गुजरात को पहली बार में चैंपियन बनाया

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही। गुजरात टाइटंस ने पंड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

 रोहित शर्मा का प्रदर्शन

IPL: रोहित शर्मा के आईपीएल क्रिकेट करियर की बात करें तो उनके इस सफर की शुरुआत 2008 में हुई थी और यह लगातार जारी है। 2023 आईपीएल तक उन्होंने इस लीग में खेले 243 मैचों की 238 पारियों में 6211 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस लीग में एक शतक साल 2012 में लगाया था तब वह मुंबई के कप्तान नहीं थे। रोहित शर्मा आईपीएल 2008 से लेकर 2011 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे और मुंबई के साथ वह 2011 में जुड़े थे और तब से इस टीम के लिए खेल रहे हैं। वह आईपीएल में अब तक 554 चौके और 257 छक्के लगा चुके हैं।

IPL: दूसरी सबसे सफल टीम

IPL: मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में से दूसरे नंबर की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं। वहीं , सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के बराबर है, चेन्नई ने भी 5 बार खिताब अपने नाम किया हैं। साथ ही चेन्नई की टीम 6 बार रनरअप रही है, जबकि मुंबई इंडियंस एक ही बार रनरअप रही है। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स को लीग की सबसे सफल टीम माना जाता है।

Written By-  Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Shri Krishna Janam Bhoomi Vivad: शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इंकार
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।