राजनीति

Jantar-Mantar: खिलाड़ियों के साथ व्यवहार शर्मनाक, बेटी बचाओ का नारा सिर्फ ढ़ोंग-राहुल गांधी

Jantar-Mantar: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ यह व्यवहार शर्मनाक है और ‘बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया, देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ का नारा बस ढोंग है। असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने में कभी पीछे नहीं रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि पहलवानों की सुनवाई हो और उनके साथ न्याय किया जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कि अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और न्याय किया जाए।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां बुधवार देर रात को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

क्या बोली पुलिस?

Jantar-Mantar: घटना के संबंध में डीसीपी प्रणव तायल ने कहा, कि हमने पहलवानों बोला है, कि वह अपनी शिकायतें दें जिस पर हम निष्पक्ष जांच करेंगे। हम उन पुलिस वालों के ख़िलाफ़ भी जांच करेंगे जिनके ख़िलाफ़ नशे की हालत में होने के आरोप हैं। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर फोल्डिंग बेड लेकर आए थे। उनके पास इसकी इजाजत नहीं थी जिसके लिए उनको मना किया गया। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थक बैरीकेडिंग पर आ गए और बेड लेने की कोशिश की जिसमें विवाद हुआ।

Written By–Swati Singh

ये भी पढ़ें..

Russia: पुतिन के घर पर ड्रोन से आतंकी हमला, यूक्रेन पर लगाया आरोप

SCO Meeting: 12 वर्ष बाद भारत आयेंगे पाकिस्तान के विदेशमंत्री, बैठक में लेंगे हिस्सा

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

9 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

10 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago