Russia: पुतिन के घर पर ड्रोन से आतंकी हमला, यूक्रेन पर लगाया आरोप

पुतिन के घर पर ड्रोन से हमला

Russia: रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के क्रेमलिन में स्तिथ घर पर आतंकी हमला हुआ है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है। इस हमले को रूस की सेना ने दिया। रूस के डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को मार गिराया।मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा है कि पुतिन बिलकुल सही है और अपना काम कर रहे है। रूसी सेना ने यूक्रेन को धमकी देते हुए कहा है कि हम इस हमले का हिसाब जल्दी  ही लेंगे। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोरिमिर जेलेंस्की ने कहा की हमारे पास इतनी ताकत नहीं है जो हम पुतिन को मरने की कोशिश करेंगे।

रूस की सरकार ने कहा कि यह हमला 9 मई को होने वाली विक्ट्री परेड से पहले किया गया है। इस दिन विदेशी मेहमान भी सामिल हो सकते है। रूस के पास इतना अधिकार है कि वो इस हमले का जबाव दे सकते है। रूस की इस धमकी के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अटैक के अलार्म शुरू  कर दिए है। यहां अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल तैनात थी। ये मिसाइल जर्मनी ने यूक्रेन को दी थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्काई बुधवार को सरप्राईज विजिट पर फिनलैंड पहुंचे। वहां उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनीस्तो से मुलाकात की। जेलेंस्की ने कहा-फिनलैंड ने हमें जो मदद दी है, उसके लिए शुक्रिया। हम अपनी आजादी और सम्मान की जंग लड़ रहे हैं।

Russia: रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, दोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क पर पूरी तरह से कब्जा कर चुका है। युद्ध के बाद रूस ने माइकोलाइव और खारकीव पर भी कब्जा कर लिया था। यूक्रेन की सेना ने रूस को मुंह तोड़ जबाव देते हुए अपने इन दोनो राज्यों पर  वापस कब्जा कर लिया। अभी भी यूक्रेन के  कई राज्य रूस के कब्जे में है इनको लेकर अभी भी रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है।

Written By–Swati Singh

ये भी पढ़ें..

SCO Meeting: 12 वर्ष बाद भारत आयेंगे पाकिस्तान के विदेशमंत्री, बैठक में लेंगे हिस्सा

Pakistan: इमरान खान ने कोर्ट को बताई हत्या की तीसरे प्रयास की कहानी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By खबर इंडिया स्टाफ