Maharashtra Political Crisis Live: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में हो रहे सियासी भूचाल के बीच बड़ा संकेत देते हुए कहा कि कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा को भंग किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।”
संजय राउत ने भाजपा पर अपरहण का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे विधायक नितिन देशमुख भाजपा के कब्जे में हैं। मुंबई से उनका अपहरण किया गया. सोमवार रात उन्होंने खुद को छुड़ाने का प्रयत्न किया. तब उनके साथ गुजरात पुलिस व गुंडों ने बेरहमी से मारपीट की. मुंबई के गुंडे भी वहां हैं. गुजरात की धरती पर हिंसा?
उन्होंने आगे कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा।
संजय ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।
महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग(भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।
आप को बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल के बीच बैठकों का दौर लगातार चल रहा हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और बालासाहेब पाटिल ने आज सुबह शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने ANI से बात करते हुए कहा कि “आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है. मध्य प्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं. ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे. कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के पास इस समय 55 विधायक है और दलबदल कानून से बचने के लिए बागी नेता एकनाथ सिंदे को 37 विधायकों का साथ चाहिए होगा। जबकि एकनाथ सिंदे ने 40 विधायकों का साथ होने का दावा कर रहे हैं।
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता…
Ipl 2024: आईपीएल 2024 का 21 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के…
Lisa Ray: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म 'कसूर' तो याद ही होगी। इसमें एक्टर आफताब…
RJ Lok Sabha Chunav: पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आज राजस्थान के अजमेर में…
West Bengal: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम…
Crime News: दुनिया भर में भारतीयों की पहचान उनके चाय के चुस्कियों के लिए जाना…