राजनीति

Yamuna River: यमुना नदी में केमिकल के छिड़काव से चिंता में बृजवासी, मांट विधायक ने केजरीवाल को दिखाईं आँखें

Yamuna River: यमुना नदी पर दिल्ली से चली सियासत अब उत्तर प्रदेश के मथुरा तक पहुंच गई है। केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना नदी में विषैले पदार्थ का छिड़काव कराने से बृजवासियों की चिंता बढ़ गई है। जिस पर मथुरा की विधानसभा मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने मांग करते हुए केंद्र सरकार को पैगाम भेजा है। जिसमें लिखा है, कि ये बृजवासियों को तनिक भी बर्दास्त नहीं होगा। केजरीवाल यमुना को विषैला करने सा न रुके तो केंद्र सरकार मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करे।

यमुना नदी को स्वच्छ रखने लिए करोड़ों रुपये का बजट पास होता है। लेकिन वो कहां इस्तेमाल किया जाता है। ये केजरीवाल ही बता सकते हैं। साथ ही केजरीवाल हर बार यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाने की बात करते रहते हैं। लेकिन समय आने पर डुबकी लगाना तो दूर और उल्टा हिंदुस्तानियों की आस्था को ठेस पहुंचाने में केजरीवाल कभी पीछे नहीं रहते।

यमुना नदी के जल को इस्तेमाल करते हैं बृजवासी, मांट विधायक ने जताई चिंता

यमुना नदी दिल्ली से गुजरती हुई उत्तर प्रदेश के मथुरा बृज से होकर बहती है। जिसमें मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्से से होकर निकलती है। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की गंदगी से यमुना नदी में बने झागों को खत्म करने के लिए विषैले केमिकल का छिड़काव कराकर अपनी नाकामयाबियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उस विषैले केमिकल से किसको कितना नुकसान होने वाला है, इस बात का उन्हें कतई भी ध्यान नहीं है।

मथुरा की विधानसभा मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने केंद्र सरकार को पैगाम भेजा है। जिसमें बृजवासियों की चिंता जाहिर करते हुए लिखा है, कि मेरी विधानसभा की जनता यमुना नदी के जल को विभिन्न प्रकार के कार्यों में इस्तेमाल करते हैं। गाय, भैंस आदि जानवरों के साथ तमाम प्रकार के पक्षी नदी का जल पीते हैं। यमुना नदी के तटीय गांवों के किसान फसलों में सिंचाई के लिए जल का प्रयोग करते हैं।

मथुरा- वृदांवन में श्रध्दालु लगाते हैं आस्था की डुबकी

Yamuna River: मथुरा- वृदांवन में श्रध्दालु यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। जल आंचमन, पूजा अर्चना आदि करते हैं। विधायक राजेश चौधरी का कहना है, कि केजरीवाल श्राध्दालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए नदी में जहरीले केमिकल का छिड़काव करा रहे हैं। जिससे न सिर्फ आस्था को ठेस पहुंच रहा है, बल्कि जल में रहने वाले जीव जंतु व मानव जाति के जीवन को खतरा है। आगे मांग की है, कि दिल्ली सरकार नहीं मानती है, तो केंद्र सरकार उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें..

Varanasi News: 6 माह में बनारसियों ने गटकी 1300 करोड़ की शराब, बैन करने की उठने लगी मांग

Delhi News: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा नोटों पर हो श्री गणेश व लक्ष्मी जी की तस्वीर

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

23 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

24 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

2 days ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago