Angad Bedi: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया। पिता के निधन के बाद इन दिनों एक्टर बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अपने पिता का सम्मान करते हुए एक्टर ने दुबई में 400 मीटर रेस में हिस्सा लिया, और वहां गोल्ड मेडल जीता। अंगद इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहे हैं और नाम कमा चुके हैं। वो बात अलग है कि उन्होंने अपने पिता की तरह भारत के लिए नहीं खेला। मगर पहचान जरूर बनाई है।
Angad Bedi: अंगद बेदी ने दुबई में मास्टर्स 2023 इंटरनेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी जीत का ऐलान किया। इस रेस में एक्टर ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं एक्टर के परिवार को उनकी जीत पर काफी गर्व है।
इस जीत के बाद अंगद ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता को इसे समर्पित किया। इसके साथ ही अंगद ने बताया कि यह उनका पहना इंटरनेशनल मेडल है। इस वीडियो में अंगद रेस में भागते हुए और फिर मेडल पाते हुए नजर आ रहे हैं।
Angad Bedi: अंगद बेदी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ”न दिल था, न हिम्मत, न शरीर तैयार था, न दिमाग, लेकिन ऊपर से आई एक बाहरी ताकत ने मुझे आगे बढ़ा दिया।” यह मेरा सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं है, लेकिन हमने यह किया। यह गोल्ड मैडल मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद पापा। मैं आपको बहुत याद करता हूँ। यह जीत मेरे पापा की है।
अंगद ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी नेहा धूपिया और अपने कोच को भी धन्यवाद करते हुए लिखा, “मेरी कोच का भी शुक्रिया जो इस पूरी जर्नी में मेरे साथ रहे। मेरी डॉक्टर को भी थैंक्स और मेरी वाइफ नेहा धूपिया का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे झेला क्योंकि आपके पास कोई और चॉइस ही नहीं थी।”
Angad Bedi: अंगद के पिता और भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन 77 साल की उम्र में दिल्ली में हो गया था। बिशन सिंह बेदी ने अपने शानदार करियर के दौरान, जो 1967 से 1979 तक चला, बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में भाग लिया, और कुल मिलाकर 266 विकेट हासिल किए थे। बिशन सिंह बेदी ने हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘घूमर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके बेटे अंगद बेदी भी थे। इस फिल्म में बिशन की एक छोटी सी भूमिका थी।
Written By: Poline Barnard
ये भी पढ़ें..
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…