खेल-कूद

Asian Games 2023: एशियन गेम में भारत ने लगाए मेडलों के शतक, पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री ने भी एथलीटों को दी बधाई

Asian Games 2023: नया भारत है जनाब, ये लाइंस अब सिर्फ फिल्मी नहीं रह गई क्योंकि अपना देश वाकई में बदल रहा है। आगे बढ़ रहा है। बीते महीने हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र देश बने थे तो अब हमारे खिलाड़ियों ने गर्व करने का एक और मौका दे दिया है। चीन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में कामयाबी की नई इबारत लिखी जा चुकी है। राष्ट्रीय खेल हॉकी में गोल्ड मेडल जीतते ही भारत के 100 पदक पक्के हो गए। इधर हमारा तिरंगा सबसे ऊंचा लहरा रहा था तो उधर ‘अबकी बार सौ पार’ का मंत्र पूरा हो रहा था। मेडल टेली में भारत के पदकों की संख्या भले ही 95 दिख रही हो, लेकिन शनिवार को शतक पूरा होना तय है।

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर कर एथलीटों को दी बधाई

Asian Games 2023: एशियाड में भारत के पहली बार 100-पदक के आंकड़े को छूने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।

मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।’

भारतीय महिलाओं के कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘एशियाई खेलों में यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है! यह जीत हमारी महिला एथलीटों की अदम्य भावना का प्रमाण है। भारत को इस सफलता पर गर्व है। टीम को बधाई! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ तीरंदाज अभिषेक वर्मा के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने एक्श पर लिखा, ‘तीरंदाज अभिषेक वर्मा द्वारा एक उल्लेखनीय प्रदर्शन, कंपाउंड तीरंदाजी पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उनको बधाई. उनकी निपुणता और खेल भावना चमकती है और भारत इस उपलब्धि से रोमांचित है।’

केंद्रीय खेल मंत्री ने भी एथलीटों को दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं हमारे खिलाड़ियों को 140 करोड़ भारतीयों की ओर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपने वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा दी है। एशियन गेम्स में 100वां मेडल भारत की कबड्डी टीम ने जिताया है। एशियन गेम्स के 72 साल के इतिहास में इस साल हमने कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े और एशियन रिकॉर्ड बनाए।”

पिछली बार कितने मेडल मिले थे?

Asian Games 2023: भारत ने पिछली बार जकार्ता में 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे। इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आए हैं, जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका। भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते, जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है। पारूल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में आखिरी 30 मीटर में कमाल करके स्वर्ण जीत लिया।

भालाफेंक में ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता। केनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने ऐतिहासिक कांस्य जीता जबकि 35 किमी पैदलचाल में रामबाबू और मंजू रानी को भी कांसा मिला।

भारत का चौथा स्थान सुरक्षित

Asian Games 2023:  ये अभूतपूर्व पदक 60 से अधिक वर्षों में एशियाई खेलों में भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंक भी सुनिश्चित करेंगे, जिसमें अब चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथा स्थान सुरक्षित हो गया है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Israel-Gaza Conflict : हमास के आतंकियों ने इजरायल पर दागे दर्जनों राॅकेट, इजरायल सेना दे रही है मुंह तोड़ जबाव
South Africa Vs Srilanka:दिल्ली में श्रीलंका से भिड़ने को तैयार साउथ अफ्रीका कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट और क्या होगी संभावित प्लेइंग इलेवन

 

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के…

7 hours ago

IPL 2024:गिल और साई की आंधी में उड़ गई चेन्नई 35 रनों से मिली हार, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 59वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

7 hours ago

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

2 days ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

2 days ago