South Africa Vs Srilanka:दिल्ली में श्रीलंका से भिड़ने को तैयार साउथ अफ्रीका कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट और क्या होगी संभावित प्लेइंग इलेवन

South Africa Vs Srilanka

South Africa Vs Srilanka:वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी शनिवार 7 अक्टूबर को दो मैच होंगे। पहला मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर दो बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1.30 बजे होगा।

South Africa Vs Srilanka:श्रीलंकाई टीम ने क्वालिफायर के जरिए विश्व कप 2023 में खेलने की योग्यता हासिल की है। दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम जाहिर एक अच्छे अभियान की उम्मीद कर रही होगी।

South Africa Vs Srilanka: एशिया कप 2023 के फाइनल को छोड़ दिया जाए तो पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वह सकारात्मक शुरुआत करने को लेकर उत्सुक होंगे। साउथ अफ्रीका के भी पिछले कुछ समय में नतीजे शानदार रहे हैं। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका को विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जाता है।

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें चोटों से परेशान

South Africa Vs Srilanka: साउथ अफ्रीकी कप्तान शानदार फॉर्म में इस साल यानी 2023 में अब तक साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने न सिर्फ अच्छी कप्तानी की है, बल्कि उनके बल्ले से काफी रन भी निकले हैं। बावुमा ने 10 मैच में 637 रन बनाए हैं।

 

 श्रीलंका के लिए निसांका और तीक्षणा अहम

 

South Africa Vs Srilanka: श्रीलंका की बल्लेबाजी में गहराई है। उनके लिए इस साल पथुम निसांका टॉप स्कोरर रहे हैं। निसांका ने 20 वनडे मुकाबलों में 819 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका एवरेज 45.50 रहा।बॉलिंग की बात करें तो महीश तीक्षणा के बारे में सिर्फ साउथ अफ्रीकी टीम ही नहीं, बल्कि इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम नजर रख रही है। इस बॉलर ने 2023 में अब तक कुल 15 मैच खेले हैं और इनमें 4.50 की बेहतरीन इकोनॉमी से 31 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड

 

South Africa Vs Srilanka: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच कुल 80 वनडे मैच खेले गए हैं। अफ्रीका ने 45 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 33 बार विजयी रही है। एक मैच ड्रा और एक बेनतीजा रहा है। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 बार हराया है।

कैसी रहेगी पिच ?

South Africa Vs Srilanka: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। वहां की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाज आराम से चौके-छक्के लगा पाते हैं। लेकिन साथ ही दिल्ली की पिच काफी धीमा भी खेलती है। स्पिनर्स का यहां बोलबाला देखने को मिलता है। साथ ही पिच का बाउंस भी काफी अजीब रहता है। कभी गेंद बिल्कुल ही नीचे बैठ जाती है, तो कभी इतनी ऊपर होती है कि कीपर भी चकमा खा जाता है। अगर बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभल कर खेल लिया तो वह बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

कैसा रहेगा वेदर?

शनिवार यानी 7 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। दूर-दूर तक बारिश का कोई चांस नहीं है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी आराम से इस रोचक मैच का आनंद उठा पाएंगे। राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जबकि 45 प्रतिशत ह्यूमिडिटी की भी संभावना है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंता, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Pak Vs Ned: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का जीत से हुआ आगाज,नीदरलैंड्स को दी 81 रनों से मात
Assembly Elections: चुनाव आयोग का खाका तैयार, छत्तीसगढ़ में 2 तो राजस्थान, मध्य प्रदेश में हो सकते हैं 1 ही चरण में चुनाव
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।