Shubhman Gill: पाकिस्तान की वायरल गर्ल ने एक बार फिर भारत को फाइनल्स में सपोर्ट किया। विराट कोहली पर फिदा वायरल गर्ल ने इस बार अपना प्यार युवा क्रिकेटर शुभमन गिल पर लुटाया है। यूं तो वायरल हो रही पाकिस्तानी लड़की की नागरिकता तो वहीं है, लेकिन बात क्रिकेटर्स की आए तो वो भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के खिलाड़ियों को पसंद करती है।
Shubhman Gill: उसके इंस्टाग्राम पर इसकी भरपूर क्लिप्स आपको दिखाई दे जाएंगी। इस लड़की का वीडियो भी भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ही वायरल हुआ था, जब वो खुद को विराट कोहली का फैन बता रही थी और गाल पर पाकिस्तान के साथ-साथ भारत का भी झंडा बनवा रखा था।
Shubhman Gill: पाकिस्तानी वायरल गर्ल ने एक बार फिर से भारत को जीत की बधाई भी दी है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुभमन गिल का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभमन गिल होटल में एंट्री ले रहे हैं। उसी होटल में वहीं ये पाकिस्तानी लड़की भी खड़ी है. ऐसे में जैसे ही गिल एंट्री करते हैं, ये लड़की उनका वीडियो बना लेती है और इसके साथ दिल में है प्यार तेरा होंठों पे गितवा…गाना लगा दिया है।
आपको बता दें कि एशिया कप देखने पाकिस्तान से श्रीलंका पहुंची ये लड़की भारत और भारतीय क्रिकेटर्स की भी फैन है। उसके इंस्टाग्राम पेज पर भारत को सपोर्ट करते हुए कई वीडियो मिल जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो खुद को विराट कोहली की फैन बता रही है। साथ ही इस दौरान उसने एक गाल पर पाकिस्तान का झंडा और दूसरे पर भारत का तिरंगा बनाया हुआ था। उसका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।
Written By: Swati Singh
ये भी पढ़ें..
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…