Kalyaan Singh: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अमित शाह और सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Kalyaan Singh

Kalyaan Singh: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह की आज द्वितीय पुण्यतिथि है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को बीजेपी ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है। आज (21 अगस्त) कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ‘हिंदू गौरव दिवस’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों और दिग्गज नेताओं की शिरकत की। सूत्रों का कहना है कि कल्याण सिंह के बहाने बीजेपी मिशन 2024 को धार देगी। उत्तर प्रदेश से बीजेपी ने लोकसभा की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हम ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के विकास, विरासत के प्रति सम्मान और भारत की राष्ट्रीयता के विकास के लिए बहुत प्रयास किए। हम उन्हें उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं…1991 में, उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार चुनी गई। तब यहां के लोगों को एहसास हुआ कि किस तरह की सुरक्षा और सुशासन होना चाहिए…”

कल्याण सिंह को मिल चुके है कई सम्मान

Kalyaan Singh: अपको बता दे कि मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजे गए पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली के गांव मढ़ौली में हुआ। वे 1967 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद उनके सियासी कदम पीछे नहीं हटे और पिछड़े वर्ग में हिंदुत्व-हिंदी पट्टी में भगवा राजनीति की पटकथा लिखने वाले नायक के रूप में उभरे। प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बने। बाद में राजस्थान के राज्यपाल रहे। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले 21 अगस्त 2021 की रात 9:15 बजे लखनऊ पीजीआई में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली।

Kalyaan Singh:50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

Kalyaan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री कल्याण सिंह के पोते और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि उनके बाबा की दूसरी पुण्य तिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और राज्य मंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और सरकार के मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनपद व पूरे प्रदेश से करीब 50 से 60 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुण्यतिथि में शामिल होने आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसको ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है।

Kalyaan Singh: बीजेपी ने पहले वेस्ट यूपी जाट लैंड कहे जाने वाले वेस्ट यूपी के जिला मुजफ्फरनगर,शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली, बदायूं आदि के जाट वोटरों को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। लेकिन उनकी ताजपोशी के बाद ही खतौली विधानसभा के उपचुनाव में जाटों ने बीजेपी का साथ नहीं देकर रालोद का साथ दिया था।अब बीजेपी का कोशिश दूसरे पिछड़े वर्ग तो मजबूती से जोड़ने की है। उसमें लोधी राजपूत सबसे ज्यादा प्रभावी हैं। अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा आदि के जिलों में लोधी राजपूतों का दबदबा है। पहले कल्याण सिंह और अब उनके पुत्र सांसद कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और उनके पौत्र (राजवीर सिंह के बेटे) मंत्री संदीप सिंह का असर उन पर माना जाता है।

Kalyaan Singh: चप्पे-चप्पे पर कड़ी चौकसी

Kalyaan Singh: कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में पहले ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है और साथ ही अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जितने भी महानुभाव आ रहे हैं उनके प्रोटोकॉल होते हैं, जिसके लिए जनपद पुलिस पूरी तरह से तैयार है.3000 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। इनमें 10 एडिशनल एसपी, 15 सीओ, 80 इंस्पेक्टर, 250 सब- इंस्पेक्टर, 1000 हेड कांस्टेबल व सिपाही, 2 कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी, एलआईयू ,अग्निशमन, वायरलेस, क्यूआरटी की टीमें शामिल हैं।

Written By- Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले Chandrayaan-3 ने भेजी अद्भुत तस्वीरें, देखकर कहेंगे-वाह
MP News: दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, एमपी में नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है भाजपा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।