उत्तर प्रदेश

Aligarh: भाजपा नेता ने पिता के निधन पर किया मृत्युभोज का बहिष्कार, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण और गौशाला/मंदिर में करेंगे दान

Aligarh: अलीगढ़ जिले के जाने-माने एक भाजपा नेता ने अपने पिता के निधन पर मृत्युभोज का बहिष्कार किया है। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने अपने गांव के श्मशान धाट का सौंदर्यीकरण और इलाके की 2 गौशालाओं और तीन मंदिरों में दान करने का संकल्प लिया है। भाजपा नेता की इस पहल का न सिर्फ गांव और क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है बल्कि इस पहल की लोग सराहना भी कर रहे हैं।

जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव उसरह निवासी व हाल निवासी कस्बा जट्टारी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व गेल इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम मंत्रालय, भारत सरकार के स्वतंत्र निदेशक चौधरी शेर सिंह ने अपने पिता के निधन के बाद मृत्युभोज का बहिष्कार किया है। बीते दिनों(11 मार्च, 2023)  हुई रस्म पगड़ी के दौरान चौधरी शेर सिंह ने कहा कि हमारे परिवार ने मृत्युभोज को सामाजिक कुरीति की श्रेणी में मानते हुए सामूहिक भोज न करने का निर्णय लिया है। हमें उम्मीद है कि समाज हमारी इस पहल के लिए आशीर्वाद प्रदान करेगा।

चौधरी शेर सिंह ने खबर इंडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि हमारे परिवार ने पिछली पीढ़ी से मृत्यभोज का बहिष्कार किया है। हम गांव के साथ क्षेत्र के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि हम गांव उसरह के श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण भी कराएंगे और क्षेत्र की 2 गौशालाओं और तीन मंदिरों में 5100-5100 का दान भी करेंगे।

चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने दादा जी के निधन के बाद हुए मृत्युभोज पर पहल करते हुए छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने के लिए एक टैंट में ही सामूहिक भोज सभी जातियों के लिए कराया था और उसके बाद दादी जी के निधन पर मृत्युभोज का पूर्ण बहिष्कार कर दिया और दादी जी की याद में गांव के श्मशान घाट में एक नल लगवाया था। इसके बाद से ही हम मृत्युभोज का बहिष्कार और लोगों को इसके लिए प्रेरित करते आ रहे हैं।

रस्म पगड़ी में लगा जाट नेताओं का तांता

Aligarh: कस्बा जट्टारी के चौधरी गार्डन उत्सव वाटिका में हुई रस्म पगड़ी में जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं की मौजूदगी ज्यादा देखने को मिली, जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री व बागपत से भाजपा सांसद सतपाल सिंह, चौधरी वीरेन्द्र सिंह अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रिटायर्ड आईएस, भाजपा के राष्ट्रीय नेता संजय जोशी, अलीगढ़ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा ब्रज प्रांत के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सपा नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक चौधरी सतपाल सिंह, भाजपा नेता एड. दिनेश चौधरी, चौधरी देवराज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता मीना कुमारी आदि राजनैतिक लोग सम्मलित हुए। साथ ही स्वामी रामशरण भैया जी ने पहुंचकर चौधरी शेर सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।

भाजपा नेता सुधीर चौधरी ने मृत्युभोज के बहिष्कार का स्वागत किया और समाज से आव्हान किया कि समाज में प्रचलित ऐसी कुरीतियों का बहिष्कार होना अत्यंत आवश्यक है। अक्सर सामाजिक लोग मृत्युभोज जैसी कुरीति का विरोध तो करते हैं लेकिन इसे अमल में लाने से कतराते हैं। यह हिम्मत भाजपा नेता चौधरी शेर सिंह ने दिखाई है। इस पहल का हम सभी को न सिर्फ स्वागत करना चाहिए, बल्कि इसे अमल में लाने के लिए हर संभव कोशिश भी करनी चाहिए। इसके साथ ही मौजूद लोगों ने भी चौधरी शेर सिंह की पहल का स्वागत किया है।

गाय के गोबर की लकड़ियों से किया था अंतिम संस्कार

Aligarh: क्षेत्र के गांव उसरह निवासी 82 वर्षीय मास्टर राजेन्द्र सिंह का निधन 27 फरवरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार में गाय के गोबर से बनी लकड़ी के साथ कंडे, पीपल की लकड़ी, चंदन की लकड़ी, तुलसी की लकड़ी, गाय का घी व सामग्री का प्रयोग किया गया था, जिसके बाद से भाजपा नेता के परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

ये भी पढ़ें…

Fatehpur News: अतीक के करीबी मोहम्मद अतहर के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, करोड़ो की हवेली पलभर में हुई जमींदोज

Jammu Kashmir: कट्टरपंथियों के निशाने पर आयी महबूबा मुफ्ती, शिवार्चना को लेकर मचा घमासान

Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

1 day ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

1 day ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

1 day ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

2 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

2 days ago