Brijbhumi News: भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि में ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा सनातन काल से ही बहती है। जो कि अब 80 गांवों के लोगों का आरोप है, कि राज्य सरकार सौंदर्यीकरण के नाम पर ब्रज की संस्कृति से छेड़छाड़ कर रही है। ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा पथ में फेर बदल किया जा रहा है। परिक्रमा में लगने वाले करीब 80 गांवों से परिक्रमा पथ से हटाया जा रहा है। जिससे नाराज लोगों ने “ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया है। यह समिति 3 फरवरी को 80 गांवों की महापंचायत करने जा रही है। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य परिक्रमा पथ को पूर्ववत रखना है।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य व महापंचायत के नेतृत्वकर्ता चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया, कि ब्रज की संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। सरकार के विकास कार्य में बाधा भी उत्पन्न नहीं करेंगे। मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि को परिक्रमा पथ से हरगिज अलग नहीं होने देंगे। चाहे उसके लिए सड़कों पर उतरना पड़ें चाहे देनी पड़े जान।
Brijbhumi News: आगे बताया, कि परिक्रमा पथ से हरियाणा के 15 गांव उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के 5 गांव और जिला मथुरा की विधानसभा मांट के 60 गांवों से परिक्रमा पथ को हटाया जा रहा है। जो कि इन गांवों में होकर सनातन काल से ही परिक्रमा निकलती है। विकास के नाम पर ब्रज संस्कृति को बदला जा रहा है। विनाश की बिसात पर विकास हो, हम इसके पक्षधर नहीं हैं।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य सर्वेश चौधरी ने बताया, कि ब्रज की संस्कृति से छेड़छाड़ होने की खबर जैसे ही हमको लगी, तो कड़ाके की पड़ती सर्दी में भी जनप्रतिनिधियों से लेकर जिलाधिकारी तक के दरवाजे की कुंदी जाकर खटखटा दी लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसीलिए 3 फरवरी को 80 गांवों की महापंचायत गांव मानागढ़ी में होने जा रही है। ब्रज का विकास हो हम चाहते हैं, लेकिन जो सरकार के नुमाइंदे कराना चाह रहे हैं, वह बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
Brijbhumi News: आपको बता दें, कि कुछ दिन पहले ही जिला अलीगढ़ के ब्लॉक टप्पल में जमुना किनारे बसे गांव मालव में ग्रामीणों ने पंचायत की थी, क्योंकि ऋषि मार्कंडेय की तोपभूमि गांव मालव में ही जो कि ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा का हिस्सा है। जिसका जिक्र भागवत कथा में मार्कंडेय पुराण में किया जाता है। गांव मालव में हुई उस पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था, कि मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि से परिक्रमा को हटाया गया तो आमरण अनशन करेंगे।
Brijbhumi News: उस पंचायत में मथुरा की विधानसभा छाता से विधायक व राज्य सरकार में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी पर परिक्रमा पथ बदलवाने व विकास की वजह से अपनी विधानसभा में खींच ले जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाये थे। पंचायत के बाद लगातार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने शुरू कर दिए। जिसमें खैर विधानसभा से विधायक व सरकार में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान को भी ज्ञापन सौंपा था। जब जनप्रतिनिधियों की तरफ से टालमटोल दिखाई पड़ी, तो समिति ने महापंचायत करने का ऐलान कर दिया है।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…