उत्तर प्रदेश

Independence day: आगरा में 11 दिनों तक रहने वाले स्थान पर बना गांधी जी का स्मारक खा रहा धूल, नहीं लगा एक भी तिरंगा

Independence day: पूरा देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया है, लेकिन अफसोस आजादी के आंदोलन की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी जी के आगरा स्थित स्मारक की साफ-सफाई करने वाला कोई नहीं है। तिरंगा फहराने वाला कोई नहीं है।

जबकि पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को देश नमन कर रहा है। लोग शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि आगरा के बेबी ताज कहे जाने वाले एत्माद्दौला के करीब में एक गांधी स्मारक बना है। इस जगह पर गांधी जी आजादी के आंदोलन को तेज करने के लिए 11 दिन तक रुके थे।

11 दिनों तक क्यों रूके थे गांधी जी?

आजादी के आंदोलन की अलख जगाने के लिए महात्मा गांधी पूरे देश में घूमे थे। उसी दौरान वह आगरा आये थे, यह बात सितंबर 1929 की है। जब वह क्रांतिकारी, व्यापारियों, जौहरियों सहित आम जनमानस से मिले थे। तभी गांधी जी का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके कारण उनको यहां 11 दिन तक रुकना पड़ा था। जिस जगह पर गांधीजी रुके उसे अब गांधी स्मारक कहा जाता है। यह स्मारक काली नदी के तट पर है।

इस स्मारक में गांधी जी से जुड़ी तमाम ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं। उनका चरखा, घड़ी, चश्मा यहां रखी हुई हैं। हालांकि प्रशासन की लापरवाही के कारण ये सब धूल खा रही हैं। इनकी साफ सफाई करने वाला कोई नहीं है। यहां जाले लगे हुए हैं। यहां तक कि गांधी जी के स्टेच्यू पर साफ कपड़ा तक नहीं है। गांधी जी के स्टेचू को बस एक सफेद कपड़े से ढक दिया गया है।

Independence day: आगरा प्रशासन, गांधी जी के स्मारक को भूल गया है। पूरे साल यह स्मारक बंद रहता है। यहां केवल गांधी जयंती के दिन कुछ लोग आकर सफाई करते हैं। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के इस दौर पर ना तो इस स्मारक की सफाई की गई है और ना ही इस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। जबकि इसके ठीक बिल्कुल बगल में एत्माद्दौला है जिसे बेबी ताज कहा जाता है। उसे तिरंगा की रोशनी में सजाया गया है। प्रशासन की नजर अब तक इस गांधी स्मारक पर नहीं पड़ी है। असामाजिक तत्व यहां पर आए दिन जुआ खेलते हैं, शराब पीते हैं, और स्मारक को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें..

Independence Day: लालकिले की प्राचीर से दहाड़े मोदी, बोले- जिन्होंने देश को लूटा उन्हें लौटाना होगा

Independence Day 2022: पीएम मोदी ने देश के लोगों को दी बधाई, देश के वीर सपूतों को किया नमन,कहा-हमें अपनी संस्कृति पर गर्व

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

6 hours ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

6 hours ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

1 day ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago