UP: जौनपुर में मुहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान देश विरोध नारे लगाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है, कि मुहर्रम के दिन लकड़ी खेल खेला जा रहा था, जिसमें से एक पक्ष हिंदुस्तान बना था और दूसरा पक्ष पाकिस्तान बना था। इसी खेलबाजी के दौरान देश विरोधी नारे लगाए गए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। फिलहाल वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है, कि वीडियो में एक पक्ष हिंदुस्तान बना है तो दूसरा पक्ष पाकिस्तान बना था। इसी दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। देश विरोधी नारे लगाए जाने की बात सोशल मीडिया पर अब धीरे-धीरे फैलती जा रही है। इसके पीछे कोई दुर्भावना या किसी तरह का कोई षड्यंत्र तो नहीं है। जांच के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पाएगी।
वायरल वीडियो जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र गांव भानपुर का बताया जा रहा है। मुहर्रम के दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजिया दफन के बाद लकड़ी का खेल खेला जा रहा था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दिये। कहीं इसके पीछे कोई दुर्भावना या किसी तरह का कोई षड्यंत्र तो नहीं है। इस बात की जानकारी में पुलिस जुटी हुई है।
UP: मामले में जौनपुर एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच गहराई के साथ की जा रही है। हर तरीखे से जांच कर देखा जा रहा है, कि इस वीडियो के पीछे कहीं कोई दुर्भावना या षडयंत्र तो नहीं। जांज के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार ही पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई करेगी। वायरल वीडियो को खबर इंडिया किसी भी तरीखे से पुष्टि नहीं करता है।
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…
Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…
PM Modi: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थमने के बाद अब…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…