MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण की भी एंट्री हो गई है। मध्य प्रदेश में लगे श्री राम मंदिर होर्डिंग्स की शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की है। इस शिकायत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नजर आई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि, राम मंदिर के होर्डिंग्स से मिस्टर बंटाधार, श्रीमान करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?
MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शनिवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया भक्त पहले चुनावी रामभक्त बने और अब यह बाबर भक्त बनकर सामने आए हैं।
MP Election 2023: इनकी बाबर भक्ति साफ दिखाई दे रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष कहते हैं बाबरी मस्जिद की शहीदी हुई है। ये सोनिया भक्त चुनाव से पहले रामभक्त बनते हैं और अब इनकी बाबर भक्ति सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र विधानसभा चुनाव में उजागर हुआ है। ये राम मंदिर के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ और सनातन के खिलाफ हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के होर्डिंग लगने पर कांग्रेस को आपत्ति हो रही है। वो चुनाव आयोग में जाकर इन्हें हटाने की मांग कर रही है। यह कांग्रेस का मूल चरित्र है कि कांग्रेस ने किस प्रकार से राम मंदिर पर आक्रमण करने का काम किया है। होर्डिंग लगने पर आपको क्या तकलीफ है। मैं कहता हूं आप भी लगाइए। इनके नेता है कहते राम मंदिर सबका है तो हां राम मंदिर सबका है।
MP Election 2023: राम मंदिर के होर्डिंग लगने पर श्रीमान बंटाधार और करप्शन नाथ आपको तकलीफ क्यों है। आपको दर्द क्यों है, पीड़ा क्यों है। क्योंकि कांग्रेस को पीड़ा है राम मंदिर निर्माण से। कांग्रेस का चरित्र मुंह में राम बगल में बका है। इन्हें तो बाबर ही दिखाई देता है। शर्मा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि आखिर कांग्रेस को राम मंदिर को होर्डिंग लगाए जाने पर दर्द क्यों है।
वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को दुनिया में भारत का इतिहास बनेगा। इससे कांग्रेस को पीड़ा है। कांग्रेस के पेट में हमेशा हिन्दुत्व, राम, सनातन को लेकर दर्द होता आया है। सोनिया भक्ति दिखाने का काम मध्य प्रदेश के मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह, मिस्टर करप्शन नाथ कमलनाथ और उनके सिपेहसलार करने का काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता इस बात का जवाब इस चुनाव में देगी। वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में आ रही हैं तो मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं कि, कांग्रेसियों को राम मंदिर निर्माण, सनातन, हिन्दुत्व से दर्द क्यों है।
Written By: Poline Barnard
ये भी पढ़ें..
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…