MP Election 2023: बंटाधार और करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों? राम मंदिर पोस्टर विवाद पर जमकर बोले वीडी शर्मा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण की भी एंट्री हो गई है। मध्य प्रदेश में लगे श्री राम मंदिर होर्डिंग्स की शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की है। इस शिकायत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नजर आई। बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि, राम मंदिर के होर्डिंग्स से मिस्टर बंटाधार, श्रीमान करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शनिवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया भक्त पहले चुनावी रामभक्त बने और अब यह बाबर भक्त बनकर सामने आए हैं।

राम मंदिर और सनातन के खिलाफ है कांग्रेस 

MP Election 2023: इनकी बाबर भक्ति साफ दिखाई दे रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष कहते हैं बाबरी मस्जिद की शहीदी हुई है। ये सोनिया भक्त चुनाव से पहले रामभक्त बनते हैं और अब इनकी बाबर भक्ति सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र विधानसभा चुनाव में उजागर हुआ है। ये राम मंदिर के खिलाफ, हिंदुत्व के खिलाफ और सनातन के खिलाफ हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के होर्डिंग लगने पर कांग्रेस को आपत्ति हो रही है। वो चुनाव आयोग में जाकर इन्हें हटाने की मांग कर रही है। यह कांग्रेस का मूल चरित्र है कि कांग्रेस ने किस प्रकार से राम मंदिर पर आक्रमण करने का काम किया है। होर्डिंग लगने पर आपको क्या तकलीफ है। मैं कहता हूं आप भी लगाइए। इनके नेता है कहते राम मंदिर सबका है तो हां राम मंदिर सबका है।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला

MP Election 2023: राम मंदिर के होर्डिंग लगने पर श्रीमान बंटाधार और करप्शन नाथ आपको तकलीफ क्यों है। आपको दर्द क्यों है, पीड़ा क्यों है। क्योंकि कांग्रेस को पीड़ा है राम मंदिर निर्माण से। कांग्रेस का चरित्र मुंह में राम बगल में बका है। इन्हें तो बाबर ही दिखाई देता है। शर्मा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि आखिर कांग्रेस को राम मंदिर को होर्डिंग लगाए जाने पर दर्द क्यों है।

वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को दुनिया में भारत का इतिहास बनेगा। इससे कांग्रेस को पीड़ा है। कांग्रेस के पेट में हमेशा हिन्दुत्व, राम, सनातन को लेकर दर्द होता आया है। सोनिया भक्ति दिखाने का काम मध्य प्रदेश के मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह, मिस्टर करप्शन नाथ कमलनाथ और उनके सिपेहसलार करने का काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता इस बात का जवाब इस चुनाव में देगी। वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में आ रही हैं तो मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं कि, कांग्रेसियों को राम मंदिर निर्माण, सनातन, हिन्दुत्व से दर्द क्यों है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Rajasthan Politics: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पायलट की बेहद करीबी विधायक ने थामा बीजेपी का दामन पढ़िए पूरी रिपोर्ट
शरद पूर्णिमा: 18 साल बाद शरद पूर्णिमा पर लगने वाला है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जाने कब तक रहेगा सूतक काल

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।