आप को बता दें कि रूबी आसिफ खान ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी को पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि वह नमाज भी पढ़ती हैं और पूजा–हवन भी करती हैं और इसी कड़ी में उन्होंने अपने घर पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है।
जिसको लेकर कुछ जिहादी और कट्टरपंथी सोच वाले मौलानाओं को बुरा लग गया है। वह उनके खिलाफ मुसलमानों को भड़का रहे हैं। इससे उनके परिवार को जान को खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले उन पर हमला हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है।
गौरतलब है कि इससे पहले मुफ़्ती अरशद फारूकी ने धमकी देते हुए कहा था की भगवान गणेश हिन्दू धर्म में अति पूज्यनीय है और ज्ञान के साथ साथ सुख समृद्धि के देवता हैं। इनके बिना हिन्दू धर्म मे कोई कार्य नही होता वहीं अगर बात यदि इस्लाम की है तो इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती।
लेकिन इस्लाम में अल्लाह के सिवाय किसी को नही पूजा जाता। जो लोग ऐसा कर रहे है वो ये सब इस्लाम के खिलाफ काम कर रहे है और ऐसा करने वालों के खिलाफ वही हुक्म जारी होता है जो इस्लाम के खिलाफ जाने वालों के खिलाफ होता है।
कट्टरपंथियों के द्वारा मिली धमकी पर रूबीना खान ने कहा कि मैंने अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 7 दिनों के लिए की थी और आज विधि विधान के साथ उनका विसर्जन किया। राम मंदिर की नींव रखे जाने पर भी मैंने अपने घर में पूजा की थी जिसके बाद मेरे ख़िलाफ़ फतवा जारी हुआ था और मैं इन फतवों से डरने वाली नहीं हूँ।
ये भी पढ़े…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 38 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 37 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के आज सुपर सनडे में डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे।…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के आज सुपर सनडे में डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे।…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 35 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 34 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई…