Breaking News

New Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला विपक्षी दलों का साथ, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

New Delhi: दिल्ली के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर केंद्र और दिल्ली  सरकार के बीच जंग छिड़ गई है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात और समर्थन की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल आज बुधवार (24 मई 2023) को  महाराष्ट्र दौरे पर है और वे उध्दव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे से और सांसद संजय राउत से हुई है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को उध्दव ठाकरे का भी समर्थन मिला। उसके बाद  केजरीवाल ने ट्वीट कर के महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे का शुक्रिया अदा किया। 

 

वहीं कल मंगलवार (23 मई 2023)  को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ  दिल्ली के शिक्षा मंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह और राघव चड्डा भी मौजूद रहें थे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग के बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जहां इनकी सरकार नहीं होती, वहां राज्यपाल के द्वारा शासन चलता है। राज्यपाल अपनी मनमानी करते है। केजरावाल ने दावा करते हुए कहा था कि अहंकारी सरकार (केंद्र सरकार) उनकी सरकार को काम नहीं करने दे रही है।

ऐसे में अहंकारी सरकार को हटाना जरूरी है। कहीं केजरीवाल PM की डिग्री पर सवाल उठा रहे है तो कही केंद्र सरकार को अहंकारी बोल रहे है। उन्होंने तो यह भी कहा है कि केंद्र सरकार ने उनसे उनकी शक्तियां छीन ली है। उनकी सरकार को राज्य में काम नहीं करने देती।

केजरीवाल ने किस पर साधा निशाना?

केंद्र सरकार पर यह भी निशाना साधा है कि ये लोग सीबीआई का गलत इस्तेमाल करते है और पूरे देश में विपक्ष की सरकारों को परेशान करने का काम करती है। टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कहा है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र में लाए गए अध्यादेश का पार्टी विरोध करेंगी।

ममता बनर्जी ने केजरीवाल के समर्थन में क्या कहा?

दीदी ने यह तक कहा है कि सभी पार्टी इसके खिलाफ राज्यसभा में वोट करें और सभी दलों से साथ आने की भी अपील की है। दरअसल केजरीवाल अध्यादेश को लेकर केंद्र के खिलाफ अपनी सरकार की लड़ाई में विपक्षी दलों के समर्थन हासिल करने में जुटे है।

केजरीवाल ने कहा था कि “पंजाब, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में उन्होंने देखा है कि राज्यपाल इन राज्य में कैसै सरकार को तंग करते है। उन्होंने कहा कि “मैं दीदी का धन्यवाद करूंगा क्योंकि दीदी राज्यसभा मेंअध्यादेश को लेकर विरोध करेंगी और हमारा समर्थन करेंगी। केजरीवाल का यह भी कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ दिल्ली वालों की नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र को बचाने की है। ये लड़ाई देश को बचाने की है। इसमें केजरीवाल सबके साथ आने की अपील कर रहे है।”

Written By: Nyasha Jain

ये भी पढ़ें..

New Parliament Inauguration: नई संसद पर जमकर हो रही है सियासत, विपक्ष करेगा उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार

Wrestling Protest: महिला पहलवानों पर बृजभूषण का बयान-बोले ”कब, कैसे और क्या-क्या हुआ” पहलवान सब बताएं…

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

4 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

5 hours ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

22 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

1 day ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

1 day ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

2 days ago