अपराध

Lucknow: इंस्टाग्राम पर मिले थे युवक-युवती, युवती के साथ क्या हुआ पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Lucknow: जिस देश में लड़कियों को देवी माना जाता है, उनकी पूजा की जाती है। उसी देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। कभी लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आ रहे है तो कहीं धर्म परिवर्तन न करने पर उनकी जान लेने की खबरे सामने आ रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है।

कैसे हुई थी युवती की दोस्ती?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं। मामला ठाकुरगंज इलाके के गऊघाट की  हैं। पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक मोनू नाम के युवक से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हुई। फिर मोनू ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब युवती उस युवक से मिलने के लिए गई तो उन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई।

फिर युवक ने उस युवती को वहां से उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता परेशान होकर रोने लगी। उसी दौरान पीड़िता को रोता देखकर सबू उर्फ मोहम्मद शबाब, मोहम्मद सकीब सहित और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।

क्या हुआ था युवती के साथ?

उस रोती और बिलखती पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। उसके बाद पीड़िता की पिटाई की कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया। मामला यही तक शान्त नहीं हुआ। दोनों आरोपियों ने उसे छोड़ा फिर उस युवती को अकेला देख एक कार चालक ने अपनी हवस का शिकार बना दिया। युवती का यह भी कहना है कि एक और अन्य अंजान युवक ने भी उसके संग रेप किया । बेबस और लाचार युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और सारी अपनी आपबीती बताई।

पीड़िता का उपचार चल रहा है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आगे की जांच शुरु कर दिया  हैं। और अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी हैं।

रेप के मामले में अखिल भारतीय हिंदु महासभा संगठन के शिशिर चतुर्वेदी ने कहा एक नहीं बल्कि गैर समुदाय के ही तीन आरोपियों ने रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरुरत हैं। नहीं तो हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतर जाएंगे।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़ें..

PM Modi Visit In USA: पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा को लेकर जो बाइडेन उत्साहित, शान में लहराया भारतीय तिरंगा
Rajasthan News: जयपुर हेरिटेज की मेयर समेत 50 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, एडिशनल कमिश्नर के खिलाफ धरना

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

16 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

22 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

22 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago