Lucknow: जिस देश में लड़कियों को देवी माना जाता है, उनकी पूजा की जाती है। उसी देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। कभी लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आ रहे है तो कहीं धर्म परिवर्तन न करने पर उनकी जान लेने की खबरे सामने आ रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है।
कैसे हुई थी युवती की दोस्ती?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं। मामला ठाकुरगंज इलाके के गऊघाट की हैं। पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक मोनू नाम के युवक से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हुई। फिर मोनू ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब युवती उस युवक से मिलने के लिए गई तो उन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई।
फिर युवक ने उस युवती को वहां से उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता परेशान होकर रोने लगी। उसी दौरान पीड़िता को रोता देखकर सबू उर्फ मोहम्मद शबाब, मोहम्मद सकीब सहित और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।
क्या हुआ था युवती के साथ?
उस रोती और बिलखती पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। उसके बाद पीड़िता की पिटाई की कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया। मामला यही तक शान्त नहीं हुआ। दोनों आरोपियों ने उसे छोड़ा फिर उस युवती को अकेला देख एक कार चालक ने अपनी हवस का शिकार बना दिया। युवती का यह भी कहना है कि एक और अन्य अंजान युवक ने भी उसके संग रेप किया । बेबस और लाचार युवती बदहवास हालत में घर पहुंची और सारी अपनी आपबीती बताई।
पीड़िता का उपचार चल रहा है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आगे की जांच शुरु कर दिया हैं। और अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी हैं।
रेप के मामले में अखिल भारतीय हिंदु महासभा संगठन के शिशिर चतुर्वेदी ने कहा एक नहीं बल्कि गैर समुदाय के ही तीन आरोपियों ने रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरुरत हैं। नहीं तो हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतर जाएंगे।
Written By: Juhi Pandit
ये भी पढ़ें..