अपराध

Meerut: प्यार में अंधी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटा-बेटी का गला दबाकर की हत्या

Meerut: उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ से बेहद दर्दनाक मामला सामना आया है। कोई सोच भी नहीं सकता कि प्यार में कोई इतना पागल भी हो सकता है, कि अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दे। पैसे के लिए एक अधेड़ उम्र की महिला ने अपने एक बेटा और एक बेटी को प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाया और मार दिया। जब पुलिस ने पर्दाफाश किया तो हर कोई चौंक गया।

क्या है पूरा मामला?

महिला निशा खैरनगर गूलर गली की रहने वाली है। उसका पति शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूता दुकान में काम करता है। निशा बुधवार शाम घर पर अकेली थी। उसने ट्यूशन टीचर सलमान को घर आने से मना कर दिया था। 10 वर्षीय बेटा मेराब सेंट जोंस स्कूल में तीसरी क्लास और 6 वर्षीय बेटी कोनेन दूसरी क्लास में पढ़ती थी।

Meerut: निशा ने बुधवार शाम को पति को फोन पर बताया, कि मैं घर के अंदर काम कर रही थी, तभी दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हो गए हैं। सूचना पर शाहिद तत्काल मौके पर पहुंचे। फिर काफी देर तक बच्चों की तलाश की। इसके बाद शाहिद पत्नी निशा के साथ देहली गेट थाना पहुंचे। यहां बच्चों की मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीमें बच्चों की तलाश लग गई।

बच्चे गायब होने पर घर पर अकेली थी मांस पुलिस का गहराया शक

महिला ने पति के साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पत्नी अपने बयान को बार-बार बदल रही थी। इस पर पुलिस को उसपर शक हुआ। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले और पति-पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में किसी रिश्तेदार से संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही थी।

Meerut: लेकिन पुलिस का शक मां की तरफ जा रहा था। क्योंकि जब बच्चे गायब हुए, तब वह घर पर अकेली थी। इतना ही नहीं, उसने ही पति शाहिद को बच्चों को लापता होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने माता-पिता सहित रिश्तेदारों के मोबाइल डिटेल और कॉल डिटेल चेक की। इस दौरान मां निशा के फोन में इलाके के पूर्व पार्षद सऊद का नंबर मिला। जिससे निशा घटना वाले दिन में कई बार बात की थी। अफेयर के शक में पुलिस ने मां को थाने बुलवाया और पूछताछ शुरू की।

दौलत की भूखी मां ने बच्चों को कर दिया खत्म

पूछताछ में निशा ने पुलिस को बताया, कि चार साल पहले हम दोनों की मुलाकात हुई। पूर्व पार्षद सऊद ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। मां, बाप का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। उसके पास काफी दौलत थी। मुझे दौलत चाहिए थी और सऊद को प्यार। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे के धीरे-धीरे नजदीक आ गए।

Meerut: पति जूता फैक्ट्री और बच्चों के स्कूल जाने के बाद सऊद घर पर आता था। मोहल्ले के दो लड़के इसमें शामिल थे। दोनों सऊद से पैसे लेते थे। निशा ने बताया कि कुछ दिनों बाद हम लोगों ने शादी करने का मन बना लिया। लेकिन दोनों बच्चे हम दोनों की शादी में आड़े आ रहे थे। इसलिए हम दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या कर दी।

क्या बोली पुलिस?

Meerut: पुलिस ने कहा, कि सीसीटीवी से सारी कहानी खुल जाएगी। इसलिए सच बताओ। तब मां निशा ने डर के कारण खुद ही सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने सऊद फैजी को भी उठाकर थाने ले आकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें..

Shaheed Divas: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शवों को अधजले छोड़कर भागे थे अंग्रेज, 12 घंटे पहले दे दी थी फांसी

आजादी की कहानी: अलीगढ़ के शादीपुर की माटी बताती है भगत सिंह से बलवंत सिंह बनने की कहानी

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

16 hours ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

4 days ago