Terrorist Attack: नए साल के शुरुआत में ही आंतकियों ने जम्मू-कश्मीर के सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का षड़यंत्र रचकर तीन इलाकों को अपना निशाना बनाया है। जिनमें राजौरी का हिंदू आबादी वाला गांव ढ़ांगरी, पुलवामा और श्रीनगर शामिल हैं। रविवार देर शाम कश्मीर में राजौरी के एक हिंदू आबादी वाले गांव ढ़ांगीर में आतंकियों ने हमला किया जिसमें 4 हिंदुओं की हत्या कर दी। 10 लोग घायल भी हुए हैं।
आंतकी गांव में वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जिसके बाद से जिले के लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षाबल लगातार पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक गांव ढांगरी में आतंकियों ने 3 घरों में घुसकर अंधाधुंध गोलिया चलाई थीं। जिसमें दो सगे भाईयों के साथ ही 4 लोगों की मौत हो गई। करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।
वहीं रविवार को राजौरी में वारदात घटित होने से पहले सुबह पौने 12 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान से AK-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की।
Terrorist Attack: हालांकि! शाम तक राइफल छीनने वाले युवक को उसके परिवार के लोग लेकर थाने पहुंचे और हथियार वापस की। रायफल छीनने वाले युवक की पहचान 25 साल के इरफान बशीर गनी के रूप में हुई है। आतंकियों ने 183 बटालियन के एक जवान से AK-47 राइफल छीनी थी। CRPF की तरफ से राइफल छीनने की वजह नहीं बताई गई।
Terrorist Attack: श्रीनगर में शाम 6 बजे आतंकियों ने वारदात को अंजाम देते हुए सेना के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। श्रीनगर के हवाल चौक में आतंकियों ने CRPF की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक आम नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…