Up Police: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव की अपराध शाखा में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर अपने शायरी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सीधे कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर तंज कसा है। इंस्पेक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है।
वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर पर इंस्पेक्टर को नीच आदमी और मानसिक ग्रसित रोगी बताया है। साथ ही, सीएम व डीजीपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
सीतापुर से ट्रांसफर होकर उन्नाव आए इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय पिछले विधानसभा चुनाव में पुलिसकर्मियों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें “चले हैं दीवान जी ड्यूटी चुनाव म”, को लेकर चर्चाओं में आए थे। इसके बाद उनका एक वीडियो और प्रदेश में चर्चा में बना हुआ है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने “दरोगा जस मजा मास्टरी म न पाईहो” से भी पहचान बनाई है। लेकिन इस बार इंस्पेक्टर ने सीधे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है।
Up Police: ये वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर के चेहरे पर गुलाल लगा दिख रहा है। वीडियो में वह शायराने अंदाज में राहुल गांधी पर भी तंज कस रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो- भारत जोड़ो खेल रहा था, खेल भारत जोड़ो भारत जोड़ो खेल रहा था खेल, 3 राज्य से साफ हुआ, फिर हो गया पप्पू फेल..जोगीरा सा रा रा रा”।
यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल में इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। ट्वीट कर लिखा, “पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, कोई पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर राजनैतिक दल, राष्ट्रीय नेता या किसी राजनेता पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन इस दरोगा धर्मराज ने सबकी धज्जियां उड़ा दी। यह नीच आदमी किसी मानसिक रोग से ग्रसित लगता है।
Up Police: योगी आदित्यनाथ जी! डीजीपी यूपी जी! इस दरोगा पर शीघ्र कठोर कार्रवाई होनी ही चाहिये। या यह मान लिया जाए कि यूपी पुलिस देश के कानून से नहीं। बल्कि बीजेपी के पार्टी संविधान से चलेगी। ट्विटर पर यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट से ये ट्वीट होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सीओ सिटी आशुतोष कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…