Mathura: सीएम शिवराज सिंह ने 5 किमी. पैदल व 16 किमी. ई-रिक्शा से लगाई गोवर्धन की परिक्रमा, पत्नी के साथ किए बांके बिहारी के दर्शन

सीएम शिवराज सिंह व पत्नी साधना सिंह

Mathura: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मथुरा में गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ परिक्रमा लगाई। करीब 5 किमी. पैदल चलने के बाद उन्होंने 16 किमी. की परिक्रमा ई-रिक्शा से पूरी करने के बाद सड़क मार्ग से वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए।

बीती रात पहुंचे थे मथुरा

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से मथुरा होते हुए गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री की आईजी, डीएम, एसएसपी ने अगुवानी की। गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री कुछ देर एक होटल में रुकने के बाद परिक्रमा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ राधा कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पूजा की इसके बाद पैदल परिक्रमा शुरू की। करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्होंने विश्राम किया। इसके बाद शनिवार को उन्होंने ई- रिक्शा से बाकी रह गई 16 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की।

सीएम से पहले ही पत्नी गोवर्धन पहुंच गई थीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी धार्मिक यात्रा पर पहले ही गोवर्धन पहुंच गईं। महिला मंडल के साथ गोवर्धन आईं साधना सिंह ने शुक्रवार की शाम को पैदल गोवर्धन की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा करते हुए जब वह राधा कुंड पहुंचीं। जहां से उन्होंने पति शिवराज सिंह चौहान के साथ परिक्रमा की।

गिर्राज जी के बाद बांके बिहारी की शरण में पहुंचे पत्नी सहित पहुंचे सीएम

गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा करने के बाद मुख्यमंत्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। गोवर्धन से सड़क मार्ग होते हुए वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Mathura: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पहले दीपक जलाया और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर के ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको वैदिक मंत्रों के मध्य पूजन अर्चन कराया।

अंग वस्त्रों के साथ मिला आशीर्वाद

Mathura: बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको भगवान का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री दर्शन करने के बाद भोपाल के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

सुखी-शांति की भगवान से की कामना

Mathura: बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भगवान सब पर कृपा की बरसात करें। राधे कृष्ण भगवान,बांके बिहारी जी सब पर कृपा करें। सभी निरोग हों, सभी सुखी हों,सभी का मंगल हो सभी का कल्याण हो यही कामना की है।

ये भी पढ़ें..

Mathura: बाजना में पांच कुण्डीय हवन यज्ञ का आयोजन, संतों के साथ हिंदू राष्ट्र के लिए आहुति दे रहे लोग

Aligarh: दबंगों के डर से मकान बेचने को मजबूर लोग, बोले- नशे में महिलाओं से करते हैं छेड़छाड़

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।