Emotional Video: बेटियों को यूंही “पापा की परी” नहीं बोला जाता साहब। सच में ही एक पिता अपनी बेटी को परी बनाकर ही रखता है। एक पिता का जुड़ाव बेटी से इतना होता है, कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पिता क्या कुछ होता है, ये उनसे पूछिए जिनके पिता नहीं होते। बिना पिता के ये दुनिया फीकी है साहब! एक पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करता? अपनी तमाम पीड़ाओं को दरकिनार कर अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरी करता है। अपने बच्चों के हर सपने को पूरा के लिए पिता दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। इस दुनिया में एक पिता ही होता जो चाहता है, कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा सफल हों।
आपको बता दें, कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन अपने हाथों में पिता की तस्वीर लेकर आंखों में लिए मंडप पहुंचती है। जिसे देख लोगों की हिलकी बंध जाती है और चाहकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाते। इस वायरल वीडियो से आप उनकी भावनाओं का अंदाजा लगा सकते हो, जिनके पिता नहीं होते। मंडप की ओर ले जाती तस्वीर को दुल्हन भी काफी भावुक थी।
Emotional Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुल्हन सज-धज कर एक हाथ में पिता की तस्वीर लिए मंडप की ओर बढ़ रही है। तो वहीं दूसरे हाथ को उसके दादा जी पकड़कर चल रहे हैं। चलती हुई दुल्हन बेहद भावुक नजर आ रही है, जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं। वीडियो को देख आप समझ सकते हैं, कि दुल्हन अपनी शादी के दिन अपने पिता को किस तरह याद कर रही है। दुल्हन अपने पिता को याद करके रोने लगती है। ये पल बेहद भावुक करने वाला है, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर आएगा। इस वीडियो को देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि, दुल्हन शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही है।
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…