संस्कृति

Mathura News: योगी की फटकार का अधिकारियों पर दिखा असर, बढ़ाया गया बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने का समय

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी अभी कुछ ही दिन पहले गुरुकुल का उद्घाटन करने मथुरा आये थे। जन्माष्टमी पर हुए बांके बिहारी मंदिर में हादसे के बाद से लगातार योगी मंदिर पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने मंदिर का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था, कि अच्छे से काम करें वरना मथुरा आने के लिए बहुत अधिकारी तैयार हैं।

जिसके बाद से प्रशासन हरकत में आ गया। जानकारी के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर में श्रध्दालुओं को जाने के लिए रूट भी तय किया गया है, ताकि भीड़ एकत्रित न हो। बढ़ाए गए समय के अनुसार अब से प्रत्येक दिन मंदिर का गर्भगृह अतिरिक्त 2 घंटे 45 मिनट के लिए खुला रहेगा।

ये है मंदिर खुलने का समय

मथुरा सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मंदिर के अंदर किए जाने वाले अनुष्ठानों के डिजिटल प्रसारण और परेशानी मुक्त दर्शन के लिए उच्च गुणवत्ता स्क्रीन लगाई जानी चाहिए। अदालत का यह आदेश तब आया जब राज्य सरकार ने मंदिर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले मंदिर में भक्तों के घुटन के कारण बेहोश होने की घटनाएं सामने आई थीं।

मथुरा सिविल कोर्ट ने पहले 8 घंटे 15 मिनट के बजाय प्रतिदिन दर्शन का समय बढ़ाकर 11 घंटे कर दिया है। इससे अब श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए और ज्यादा समय मिल सकेगा। इस बारे में और जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक मनोज शर्मा ने कहा, कि मंदिर दर्शन के लिए सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सर्दियों में शाम 4 बजे से रात 9.30 बजे तक और गर्मियों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10.30 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।

Mathura News: नई समय सारिणी 16 नवंबर से सख्ती से लागू किया जाएगी। नए समय के बाद भक्तों को दर्शन के लिए अतिरिक्त 165 मिनट मिलेंगे। अब श्रध्दालुओं को  ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सुगमता से दर्शन हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें..

Mathura: वृंदावन गुरुकुल विश्वविद्यालय में हो रहे गेट निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवाया, दोनों पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

Vrindavan: कथा वाचक अनिरुधाचार्य को माता सीता, द्रौपदी का अपमान करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:गुजरात और चेन्नई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के…

9 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगाया लगातार जीत का चौका, 60 रनों से पंजाब को रौंदा, प्लेऑफ की रेस में अब भी कायम

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

9 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के…

1 day ago

IPL 2024:हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ा लखनऊ , 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में बिना विकेट के चेज कर जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 57 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स…

1 day ago

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

3 days ago