संस्कृति

Up News: योगी के आदेश से कुम्हारों के घरों में उमंग का उजाला, विश्व रिकॉर्ड के साथ अयोध्या में जलेंगे 16 लाख दीये

Up News: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीवाली इस बार भव्य और विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाली रहेगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार दोगुने मिट्टी के दीये जलाने का सरकार का लक्ष्य है। 14 लाख दीये पूरी अयोध्या में जलाये जायेंगे। ये दीये अयोध्या स्थित राम की पैड़ी में जलाये जायेंगे। इस बार 10 लाख से अधिक दीये बनाने का काम अयोध्या में निवास करने वाले 40 कुम्हार परिवारों को दिया है।

इसके अलावा पड़ोसी जनपदों से दीये मंगवाये गये हैं। यानी कि 16 लाख दीये एकत्रित किए जा रहे हैं। दीये बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। इस बार की दीवाली कुम्हारों परिवारों के लिए खुशहाली भरी होगी। लगभग साढ़े पांच लाख दीये तैयार होकर राम की पैड़ी पर सुरक्षित रख दिए गये हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी घाटों पर जाकर लगातार निरक्षण कर रहे हैं।

कुम्हार परिवार खुशी से झूमे

योगी सरकार ने दीये बनाने का काम सबसे ज्यादा अयोध्या के ही कुम्हार परिवारों को दिया है। दीपक कारीगर राजेश बताते हैं कि, साढ़े पांच लाख दीपक अब तक हमने राम की पैड़ी पर पहुंचा दिया है और अभी 5 लाख दीपक लाना बाकी है। दीपोत्सव के दीपक का निर्माण 40 कुम्हार परिवारों कर रहे हैं। दीपक कारीगर राजेश ने कहा कि, दीपोत्सव के दीपक हमारे लिए दीपावली का बोनस है। दीपक बनाने का ठेका प्रति दीपक ₹1.30 पैसे के हिसाब से दिया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 10ml तेल इस वर्ष ज्यादा दीपको में डाला जाएगा। पिछली वर्ष 30 ML के दीपक बनाए गए थे।

योगी 2.0 की पहली दीवाली

Up News: योगी सरकार 2.0 की ये पहली दीवाली है, जो विश्व में रिकॉर्ड कायम करेगी। दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर अपने ही बनाए पुराने कीर्तिमान को तोड़ने का प्रयास करेंगे। इस बार ज्यादा संख्या में वालंटियर मौजूद रहेंगे। इस वर्ष दीपक के साइज को भी बढ़ाया गया है। जबकि ताकि जलाने के बाद दीपक जल्दी ना बुझ जाएं। क्योंकि पिछली साल काफी संख्या में दीपक या तो बुझ गए या फिर जलाने के लिए डाले गए तेल बह गया। वहीं इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाना है।

ये भी पढ़ें..

PFI: मथुरा-अयोध्या को बम से उड़ा दूंगा और कर दूंगा सर तन से जुदा, भाजपा विधायक को धमकी भरा पत्र

AMU: विश्वविद्यालय में जो भी हो रहा है उसके लिए कुलपति जिम्मेदार हैं: अशोक कुमार पाण्डेय

 

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

15 hours ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

20 hours ago

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…

20 hours ago

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत

2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…

1 day ago

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…

2 days ago

IPL 2024: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago