Up News: ये टेनिस की बड़ी खिलाड़ी रहीं सानिया मिर्जा नहीं है साहब ये सानिया मिर्जा एक टेलीविजन ठीक करने वाले की बेटी हैं। जो उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर की रहने वाली हैं। यह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलेट बनी हैं। जो अब रातों-रात यूथ आयकन बन चुकी हैं। इस सानिया मिर्जा पर आज परिवार के साथ पूरा देश गर्व कर रहा है। जो आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
मिर्जापुर की इस बेटी ने केवल एक मुकाम हासिल किया है बल्कि नया रिकॉर्ड भी बनाया है। इस बेटी का चयन भारतीय वायुसेना में पायलट के लिए हुआ है, यानी एनडीए के माध्यम से सानिया वायुसेना में पायलट बनेगी। बेटी सानिया देश की पहली मुस्लिम लड़की हैं, जिनका भारतीय वायुसेना में पायलट के लिए चयन हुआ है। सानिया के इस कमाल की हर कोई तारीफ कर रहा है। यही कारण है कि ट्विटर के टॉप ट्रेंड पर है और हर कोई इस सानिया को जानना चाहता है।
न्यूज 18 हिंदी के मुताबिक सानिया के पिता शाहिद अली ने बताया कि शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिटिया की पढ़ाई के लिए 12 से 14 घंटे मेहनत किया, इसके बदले जो भी कमाया उसे पढ़ाई में लगाया। सानिया की मां तबस्सुम ने बताया कि हमने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी बच्ची यहां तक पहुंचेगी।
Up News: बच्ची ने बहुत मेहनत किया और आज उसका परिणाम सबके सामने है। सानिया काफी खुली और नए विचारों वाली लड़की है। उसने बताया कि पढ़ाई के लिए घर से बाहर जाने पर आस पड़ोस के लोगों ने कई तरह की बातें भी की, आलोचना भी किया कि लड़कियों को अकेले बाहर नहीं आना जाना चाहिए। लेकिन मेरे माता पिता मेरे साथ खड़े रहे और मेरा हर तरह से सपोर्ट किया।
Up News: सानिया ने बताया कि अगर आपकी परवरिश, पढ़ाई-लिखाई और इलाज तक परिवार के लोग कराते हैं तो पढ़ने या फिर अच्छे काम के लिये कुछ आलोचना करेंगे इसका कोई फर्क आपके परिवार पर नहीं पड़ना चाहिये, क्योंकि उनका वही काम है। लेकिन आप उनकी बात को एक कान से सुनिए और दूसरे कान से निकल दीजिए. सानिया की इस उपलब्धि पर पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 49 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स…
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स और मुंबई…
T-20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान…
Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…