स्वास्थ्य

England: पालतू कुत्ते ने मालकिन के साथ किया ऐसा काम, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

England: आपने तरह-तरह की अजीबोगरीब घटनाओं को सुना होगा, लेकिन इंग्लैंड से आई इस खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जानवर पालना और उनसे प्यार करना आम बात है, लेकिन वो प्यार कितनी हद तक होना चाहिए ये सोचना जरूरी बन जाता है। आज के दौर में अधिकतर घरों कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा आदि शौक के लिए पाले जा रहे हैं। कुत्ता, बिल्ली को लोग अपने साथ खिलाते हैं, अपने साथ सुलाते हैं। लेकिन ये भूल जाते हैं, कि आखिर जानवर, जानवर ही होते हैं। एक 51 वर्षीय महिला के साथ ऐसा हुआ, कि आप जानकर खुद हैरान हो जायेंगे। पालतू कुत्ता ने महिला के साथ में ऐसा काम किया, अस्पताल जाकर भर्ती होना पड़ा। इसीलिए जानवरों से प्यार दुलार खूब करें लेकिन उचित दूरी बनाकर।

महिला क्यों हुई अस्पताल में भर्ती?

इंग्लैंड के ब्रिसल में 51 वर्षीय अमेंडा गोमो नाम की महिला अपने 3 बच्चों के साथ रहती हैं। उनकी बेटी ने बेले नाम का एक कुत्ता पाल रखा है। जो चुवावा ब्रीड का है, इन कुत्तों का आकार बहुत छोटा होता है। जो कि बीमार चल रहा था, अमेंडा गोमो ने बेले को अपने पास बिस्तर पर सुला लिया और महिला सो गई। फिर कुत्ते ने क्या किया आपको बताते हैं। जैसे महिला को नींद आई तो उस दौरान महिला का मुँह खुल गया औऱ कुत्ते ने महिला के मुँह में मल (पॉटी) त्याग दिया। उसे गीला-गीला पदार्थ महसूस हुआ तो महिला की आंखें खुल गईं, पता चला कि कुत्ते ने उसके मुँह में मल त्याग दिया है।

England: ये जानते ही महिला बाथरूम की ओऱ भागी तो उस वक्त बेटा नहा रहा था, जिसकी वजह से मुँह धोने में कुछ वक्त लग गया और गंदगी उनके मुँह से होते हुए पेट तक चली गई। उन्होंने कई बार मुँह धुला, ब्रश किया मगर उनके मुँह से गंदगी की दुर्गंध और उसका बुरा स्वाद नहीं जा रहा था। उनकी बेटी फौरन कुत्ते को डॉक्टर के पास लेकर गई तो उन्होंने बताया कि उसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया है। तब डॉक्टर ने कुत्ते को एंटीबायोटिक्स दीं।

कुत्ते जैसे हो गये थे महिला के लक्षण

England: महिला अमैंडा के लक्षण भी कुत्ते जैसे ही हो गए थे, यानी उनका भी तुरंत पेट खराब हो गया और उन्हें कई बार बाथरूम जाना पड़ा। तब वो भी डॉक्टर के पास गईं और कुछ दवाएं ले आईं। मगर उनका इंफेक्शन इतना ज्यादा बढ़ गया था, कि उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। तब उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें ड्रिप चढ़ी और 3 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। महिला को कुत्ते की गंदगी की वजह से गैस्ट्रो इंटस्टाइनल इंफेक्शन हो गया था।

ये भी पढ़ें..

Sale: फ्लिपकार्ट से मंगाया लैपटॉप, बॉक्स खोलने पर निकला घड़ी साबुन, कंपनी ने वापसी के लिए किया इंकार

Up News: शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की 18 दिन बाद मौत, प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी फूंकी

Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।

Recent Posts

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

14 hours ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

15 hours ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने गुजरात को 4 विकेट से दी मात, प्वाइंट टेबल में लगाई 3 कदम की छलांग

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

2 days ago

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें,ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…

2 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…

3 days ago