HIV: को लेकर समाज में फैली एक नकारात्मक सोच पर आधुनिक समय का असर पड़ता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा कोलकाता के इस कैफे को देखकर लगाया जा सकता है। इस कैफे में सिर्फ HIV से पीड़ित लोग ही काम करते हैं, आपको बता दें कि एचआईवी पॉजिटिव कर्मचारियों द्वारा संचालित होने वाला यह एशिया का पहला कैफे है।
सीधे तौर पर ये कैफे वहाँ काम करने वाले लोगों को जीवनयापन करने की आशा और अवसर दे रहा है। कोलकाता का यह ‘कैफे पॉजिटिव‘ एचआईवी पॉजिटिव कर्मचारियों के जीवन में कुछ बदलाव लाने में एक मिसाल कायम कर रहा है। इस कैफे की टैगलाइन ‘सीमाओं से परे कॉफी‘ रखी गई है। इसका उद्देश्य एचआईवी पॉजिटिव लोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कोलकाता में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए आशा की नई किरण दिखाता यह कैफे एशिया का पहला ऐसा कैफे है, जिसका संचालन एचआईवी पॉजिटिव लोग कर रहे हैं।
जब ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस यानी HIV का संक्रमण आखिरी चरण में पहुंच जाता है तब किसी व्यक्ति को एड्स होता है। एचआईवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। जब एचआईवी के प्रसार को रोकने की व्यवस्था नहीं की जाए तो यह एड्स में बदल जाता है। हालांकि, आज भी एचआईवी को पूरी तरह से खत्म करने की दवा नहीं आई है। इसलिए जिस व्यक्ति को एचआईवी होता है, उसे जिंदगी भर इस वायरस के साथ जिंदा रहना पड़ता है।
माना जाता है कि 1800 के आसपास मध्य अफ्रीका में चिंपैजी पर सबसे पहले एचआईवी का आक्रमण हुआ था। इसके बाद धीरे–धीरे यह इंसानों में आया, 1970 के बाद यह बीमारी तेजी से दुनिया भर के देशों में फैलने लगी।
HIV: पहले से संक्रमित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संपर्क के आधार पर ही एक–दूसरे के शरीर में प्रवेश करता है। यानी यदि संक्रमित व्यक्ति का खून किसी भी तरह से दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर गया, तो एचआईवी का संक्रमण हो जाएगा। यदि संक्रमित व्यक्ति का सीमेन (वीर्य) या प्री सेमिनल फ्लूड दूसरे व्यक्ति में प्रवेश करेगा, तभी एचआईवी होगा।
ED: यूट्यूबर एल्विश यादव सांप तस्करी केस के बाद एक बार फिर मुश्किल में आ…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 52 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स…
2024 Lok Sabha Election:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर…
नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के…